W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shardiya Navratri 2025: नवरात्री में इन गलतियों का रखें खास ध्यान, जाने इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

05:46 PM Sep 19, 2025 IST | Kajal Yadav
shardiya navratri 2025  नवरात्री में इन गलतियों का रखें खास ध्यान  जाने इस दौरान क्या करें और क्या नहीं
Advertisement

Shardiya Navratri 2025: नवरात्री का पर्व हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों में माता रानी की मूर्ति लाते हैं और उसे सजाते हैं। इसके बाद बड़े ही धूम-धाम से उनकी पूजा अर्चना भी करते हैं। सब लोग सच्चें मन से मां दुर्गा की घर या पंडाल में प्रतिमा व तस्वीर स्थापित कर पूजा पाठ करते हैं, ताकि माँ दुर्गा का आशीर्वाद उन पर बना रहे।

लोग 9 दिनों तक अपने घरों में ढोलक बजाकर, माता की आरती करके उनको खुश करने की कोशिश करते हैं, ताकि माता रानी उनसे रूठ कर न जाएं। लेकिन इस दौरान ऐसे बहुत से काम है, जो नहीं करना चाहिए अगर आप ये काम करते हैं, तो देवी मां आपसे नाराज़ हो जाती हैं। जानिए इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

नवरात्रि भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पवित्र पर्व में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस समय लोग व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। इस साल Navratri का यह त्योहार 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है और इसका समापन दशहरा के साथ होगा। माना जाता है कि इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं।

Navratri के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

Shardiya Navratri 2025

  1. नवरात्रि में पूजा-पाठ का सही समय और शुभ मुहूर्त बेहद ज़रूरी होता है। अगर आप शुभ मुहूर्त में पूजा करते हैं तभी आपको इसका फल मिलता है।
  2. पूजा पाठ करते समय किसी भी प्रकार का अपशब्द का उपयोग नहीं करना चाहिए और किसी से झगड़ा भी नहीं करना चाहिए, जब भी पूजा करें तो इस बात का ध्यान रहे कि किसी पर गुस्सा नहीं करना चाहिए।
  3. इस पवित्र व्रत और पूजा के दौरान मांस, मदिरा और नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता।
  4. Navratri के समय पूजा स्थल और शरीर की शुद्धता बेहद जरूरी है, इस दौरान घर में गंदगी नहीं रखना चाहिए इससे भगवान नाराज़ हो जाते हैं।
  5. नवरात्रि में अशुद्धता, झूठ बोलना, चोरी या किसी का नुकसान करने वाले कार्य करने से देवी दुर्गा नाराज होती हैं और इससे पूजा का फल नहीं मिलता है।
  6. व्रत के नियमों का पालन करना आवश्यक है, अनियमित भोजन, गलत समय पर खाने-पीने या व्रत तोड़ने से अशुभ फल प्राप्त हो सकता है।

Navratri के दौरान ये काम ज़रूर करना चाहिए

Shardiya Navratri 2025

  1. नवरात्री शुरू होने से पहले ही अपने घर की साफ़-सफाई अच्छे से करना चाहिए, ऐसा करने से देवी माता प्रसन्न हो जाती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है।
  2. इस दौरान आप जब भी पूजा करने बैठें तो इस बात का ध्यान रखें कि पूजा में जो भी कपड़े पहनें वो बिल्कुल साफ़ होने चाहिए।
  3. वैसे भी लोग अपने घर के मंदिर को रोजाना साफ़ करते हैं, लेकिन Navratri के दौरान रोजाना घर के मंदिर की सफाई अवश्य करना चाहिए।
  4. पूजा के दौरान इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप किस दिशा में बैठकर पूजा कर रहे हैं।
  5. नवरात्री में पूजा के दौरान माता रानी के साथ बैठकर थोड़ा समय व्यतीत करें और उनका पाठ करें। नहीं तो देवी माँ हो जाएंगी नाराज़

अगर आप इस नवरात्री देवी माँ की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है जिसका पालन आपको अवश्य करना चाहिए। तो नवरात्री शुरू होने से पहले ऊपर दी गई सारी बातों को ध्यान रखें। जिससे आप नवरात्री में कुछ गलतियां करने से बच जाएंगे। इससे माता रानी भी खुश हो जाएंगी और आपके सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद देंगी।

Also Read: Laxmi Chalisa Lyrics in Hindi: माता लक्ष्मी की इस चालीसा को पढ़ने से धन-धान्य की देवी होंगी प्रसन्न, बरसेगी असीम कृपा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

Advertisement
×