W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shardiya Navratri 2025: 22 या 23 सितंबर आखिर कब से मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

04:24 PM Sep 09, 2025 IST | Shweta Rajput
shardiya navratri 2025  22 या 23 सितंबर आखिर कब से मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि  जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2025
Advertisement

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म में काफी पवित्र मानी जाती है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा कि जाती है। हर साल इस त्योहार को पूरे भारत में बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri 2025) शुरू होते हैं।

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा कि विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और मां दुर्गा से सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं। शारदीय नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के व्रत और विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Also Read:- Jitiya Vrat 2025 Date: 14 या 15 सितंबर, कब रखा जाएगा जितिया व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

Shardiya Navratri 2025 Start Date end Date: जानें शारदीय नवरात्रि का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025 Start Date end Date
Shardiya Navratri 2025 Start Date end Date

हिंदू पांचांग के अनुसार इस साल 22 सितंबर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा रात 01 बजकर 23 मिनट से शुरु होगी। वहीं इस तिथि की समाप्ति 23 सितंबर को यानी अगले दिन रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। इस वजह से 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025 Start Date end Date) शुरू होंगे।

इसके साथ ही इस शारदीय नवरात्रि में सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक घटस्थापना का शुभ मुहूर्त है। वहीं सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। यो दोनों ही मुहूर्त घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ हैं।

Also Read:- Ghar Me Peepal Ka Ped Ugna: घर में पीपल का पेड़ उगने पर क्या करें, जानें इसका महत्व और वास्तु के नियम

Durga Ashtami 2025 Shubh Muhurat: जानें कब है महाअष्टमी और महानवमी

Durga Ashtami 2025 Shubh Muhurat
Durga Ashtami 2025 Shubh Muhurat

शारदीय नवरात्रि में (Durga Ashtami 2025 Shubh Muhurat) और नवमी तिथि तो लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन रहती है। लोग समझ नहीं पाते कि आखिर अष्टमी और नवमी की सही तिथि कौन सी है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि काफी बड़ा महत्व है। इस तिथि को ही हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। इस साल महाअष्टमी मंगलवार 30 सितंबर 2025 के दिन मनाई जाएगी और इसी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर, 2025 को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर हो जाएगी।

इस तिथि का समापन 30 सितंबर को शाम 6 बजकर 06 मिनट पर होगा। इसके साथ ही इसी दिन कन्या पूजन भी किया जाएगा। वहीं 1 अक्टूबर, बुधवार के दिन शारदीय नवरात्रि की महानवमी की तिथि होगी। इस तिथि की शुरुआत 30 सितंबर 2025 शाम 6 बजकर 06 मिनट पर हो जाएगी। इसके साथ ही 1 अक्टूबर शाम 7 बजकर 01 मिनट पर महानवमी तिथि की समाप्ति होगी। इस महानवमी पर यानी नवरात्र के आखिरी में कन्या पूजन करने का विधान है।

Also Read:-Pitra Paksh 2025 Rules: पितृ पक्ष में जरूर करें इन नियमों का पालन, जानें इस दौरान किन चीजों का करें सेवन

Shardiya Navratri Ke Mahatav: जानें शारदीय नवरात्रि का क्या है महत्व

Shardiya Navratri Ke Mahatav
Shardiya Navratri Ke Mahatav

शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025) का हिंदू धर्म में काफी बड़ा महत्व है। इस दिन मां दुर्गा को नौ रूपों की पूजा कि जाती है। इसके साथ ही महा नवमी पर नवमी हवन किया जाता है और दुर्गा पूजा होती है जो एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri Ke Mahatav) के आखिरी दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी या नवमी तिथि दोनों पर जाता है।

ऐसा माना जाता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा के सच्ची श्रद्धा से व्रत और पूजन करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

Also Read:- Indira Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×