Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, 57000 के पार पहुंचा Sensex, Nifty भी हुआ Hike

तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 619.27 अंक की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 57,477.06. अंक पर पहुंच गया।

11:03 AM Jul 29, 2022 IST | Desk Team

तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 619.27 अंक की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 57,477.06. अंक पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी तेजी बरक़रार रही। शुक्रवार को एक बार फिर दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 619 अंक से अधिक चढ़कर 57,000 के स्तर को पार कर गया।
Advertisement
तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 619.27 अंक की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 57,477.06. अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 189.15 अंकों की बढ़त के साथ 17,118.75 अंक पर कारोबार कर रहा था। 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, पॉवर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं डॉ. रेड्डीज और सन फार्मा के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 

YouTube शॉर्ट्स बनाने वालों के लिए जरूरी खबर, शुरुआती परिणाम के बाद Google करेगा मोनेटाइज

एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और टोक्यो के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे हालांकि शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में रहे। एक दिन पहले, गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। पिछले सत्र में, गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,041.47 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,857.79 अंक पर बंद हुआ था। 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 287.80 अंक यानी 1.73 प्रतिशत उछलकर 16,929.60 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत गिरकर 107.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 1,637.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
Advertisement
Next Article