देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Share Market For Today: ग्लोबल बाजारों से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 80 अंक ऊपर कामकाज कर रहा है। आज खबरों के दम पर कई शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।
Highlights
हफ्ते के पहले सेशन के लिए ग्लोबल बाजारों से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में मार्च के रोजगार के आंकड़े अनुमान से मजबूत रहे हैं। इसके बाद अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मजबूती दिखी। कच्चा तेल अब 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। इस हफ्ते अमेरिका और चीन में महंगाई दर के आंकड़े जारी होने वाले हैं।
घरेलू बाजार पर देखें तो निफ्टी के लिए 22,303 का स्तर अहम होने वाला है. ऊपर की ओर 22,619 के पार जाने पर नजर होगी। बैंक निफ्टी ने शुक्रवार को 48,161 के अहम स्तर को तोड़ दिया है। ऐसे में आज इस पर भी नजर होगी। आगे जानते हैं कि आज बाजार के लिए क्या ट्रेड सेटअप है और किन शेयरों में एक्शन देखने को मिलेगा।
अनुमान से मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 307 अंक चढ़कर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स में 1.11% की तेजी दिखी। जबकि, नैस्डैक भी सवा फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार की बढ़त के बाद भी अमेरिकी बाजार साप्ताहिक आधार पर गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले हफ्ते डाओ जोंस 2.27% की गिरावट रही, जोकि इस साल का सबसे खराब हफ्ता रहा। S&P 500 इंडेक्स 0.95% और नैस्डैक 0.8% गिरकर बंद हुआ।
शुक्रवार को अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में रोजगार के आंकड़ों के बाद उछाल देखने को मिला. मार्च में 3.03 लाख लोगों को रोजगार मिला है। नॉनफार्म पे-रोल में 2 लाख बढ़त की उम्मीद थी।
कच्चा तेल : गजा से कुछ सैनिक वापस बुलाने को लेकर इजरायल के फैसले की वजह से 5 दिन बाद कच्चे तेल में थोड़ी नरमी दिखी। शुक्रवार को 5 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंचने के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला है। WTI क्रूड ऑयल भी अब 86 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। सप्लाई की चिंता के बीच हाल के समय में कच्चे तेल में तेजी दिखी।
आज से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 4 नए इंडेक्स लॉन्च करेगा। ये नए निफ्टी टाटा ग्रुप 25% कैप, निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी मल्टीकैप इंफ्रा और निफ्टी स्मॉलकैप हेल्थकेयर इंडेक्स हैं। इन इंडेक्स के कैश और वायदा सेगमेंट में आज से ट्रेडिंग शुरू होगी।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।