देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Share Market: ग्लोबल बाजारों से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। Gift Nifty लाल निशान पर कामकाज करते नजर आया। आज Reliance Industries के नतीजों के बाद बाजार के रिएक्शन पर नजर होगी।
हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (22 अप्रैल) को निफ्टी तेजी के साथ खुलान और पूरे दिन बाजार में मजबूती बनी रही। दिनभर के कामकाज के बाद Nifty 189 अंकों की बढ़त के साथ दिन के ऊपरी स्तर 22,336 के स्तर पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी कुछ ऐसी ही खरीदारी दिखी। ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। PSU Banks इंडेक्स 3% की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। सोमवार को बाजार में एक तरफ ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत मिले। वहीं, घरेलू मोर्चे पर भी सामान्य मॉनसून और उम्मीद से ज्यादा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े ने भी पॉजिटिव सेंटीमेंट बनाने का काम किया।
Angel One के राजेश भोसले का कहना है कि Nifty 22,775 के शिखर से पिछले हफ्ते गिरावट का करीब 50% हिस्सा रिकवर कर चुका है, लेकिन अनिश्चितता का माहौल अभी भी बना हुआ है। जियोपॉलिटिकल स्तर पर आ रही खबरें और चुनावी सीजन से बाजार पर असर देखने को मिल सकता है। Nifty के लिए 22,400 - 22,500 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है, वहीं, 22,200 - 22,150 के स्तर पर अहम सपोर्ट होगा।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है निफ्टी के लिए 50-दिन के मूविंग एवरेज का लेवल 22,180 सपोर्ट का काम कर सकता है। ऊपर की ओर 22,400 - 22,450 के रेंज में रेजिस्टेंस होगा। वहीं, Asit C Mehta Investment के नीरज शर्मा का कहना है कि मौजूदा मोमेंटम निफ्टी को 22,500 के स्तर तक पहुंचा सकता है। अगर निफ्टी 22,530 के ऊपर बना रहता है, तो यह 22,776 के ऊपरी स्तर को तोड़ने की कोशिश करेगा। नीचे की ओर, 22,000 - 21,700 पर सपोर्ट है।
HDFC Bank में दबाव की वजह से निफ्टी बैंक के लिए 48,000 का स्तर रेजिस्टेंस बन चुका है। हालांकि, लगातार 3 सेशन की कोशिशों के बाद कल यह इंट्राडे में इस स्तर के पार पहुंचने में कामयाब रहा, लेकिन इसके ऊपर टिक नहीं सका। SAMCO Securities के ओम मेहना का कहना है कि डेली चार्ट पर Nifty बैंक के लिए मोमेंटम इंडिकेटर्स पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। Nifty बैंक में 47,500 के स्तर पर सपोर्ट होगा, जबकि, 48,500 के स्तर पर रेजिस्टेंस होगा।
नीरज शर्मा का मानना है कि निफ्टी बैंक अगर 46,660 के ऊपर बना रहता है, तो यह 48,200 - 48,500 के स्तर पर पहुंच सकता है। छोटी अवधि में निफ्टी बैंक के लिए 47,000 और 46,600 के स्तर पर सपोर्ट होगा।
अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। नतीजों से पहले कई दिग्गज टेक शेयरों में तेजी दिखी। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स लगातार 6 दिन की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। डाओ जोंस कल 0.67%, S&P 500 इंडेक्स 0.87% और नैस्डैक कल 1.1% की बढ़त के साथ बंद हुए। Nvidia में निचले स्तर से खरीदारी दिखी और ये स्टॉक करीब 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते कई टेक कंपनियों के नतीजे जारी होने वाले हैं। आज Tesla के नतीजे जारी होंगे। इसके बुधवार को Meta Platforms और गुरुवार को Alphabet और Microsoft जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।