Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज शेयर बाजार में रहेगा हॉलिडे, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

07:35 AM May 20, 2024 IST | Aastha Paswan

Share Market Holiday: 20 मई यानि आज शेयर बाजार बंद रहेगा। शेयर बाजार की छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत है। आज BSE और NSE में कारोबार नहीं चलेगा। यानि आप कोई भी शेयर बेच या खरीद नहीं सकते हैँ।  ये चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी के महत्व को पहचानती है।

Highlights

BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

आज देश के कई राज्यों में लोकसभा चुनाव होने है। चुनाव के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) सोमवार (20 मई) को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। NSE ने एक सर्कुलर में कहा है कि 20 मई को मुंबई में आम चुनाव के कारण ट्रेडिंग हॉलीडे रहेगा। BSE की वेबसाइट के मुताबिक इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और एसएलबी और करेंसी सेगमेंट सोमवार को बंद रहेंगे। 20 मई को शेयर बाजार की यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत है. ये चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी के महत्व को पहचानती है।

Advertisement

शेयर बाजार में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है लेकिन कुछ पब्लिक हॉलिडेज पर भी शेयर बाजार में कामकाज बंद रहता है। इस महीने में 1 मई को भी भारतीय शेयर बाजार ‘महाराष्ट्र दिवस’ के चलते बंद रहा था। इस महीने यह दूसरी बार होगा जब बाजार 20 मई को शनिवार और रविवार के अलावा बंद रहेगा।

20 मई को महाराष्ट्र में अंतिम फेज का चुनाव

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 5 फेज में हो रहा है। इनमें से पहले 4 फेज क्रमशः 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को हुए। अंतिम फेज 20 मई को है। सोमवार को महाराष्ट्र के धूले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और पालघर लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है।

साल के इन दिनों बंद रहेगा बाजार

17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

2 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

1 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article