Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गिरावट के बाद बाजार में दिखी जोरदार तेजी, 6 घंटे में 1971 करोड़ लेनदेन

07:36 AM Jun 06, 2024 IST | Aastha Paswan

Share Market Latest News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बुधवार को एक ही दिन में 1971 करोड़ ट्रांजेक्शन करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आशीष कुमार चौहान ने कहा कि आज 5 जून 2024 को 6 घंटे और 15 मिनट के एकल कारोबारी दिन में एक ही दिन में अब तक का सबसे अधिक - विश्व रिकॉर्ड लेनदेन संभाला है।

Highlights

बाजार में लौटी शानदार तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आशीषकुमार चौहान ने बुधवार को कहा कि शेयर बाजार ने एक ही दिन में 1,971 करोड़ लेनदेन करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘ एनएसई ने आज पांच जून, 2024 को एक ही दिन में अबतक का सबसे अधिक लेनदेन संभाला. यह विश्व रिकॉर्ड है। बाजार ने कारोबार के दौरान छह घंटे और 15 मिनट (सुबह 9.15 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक) के दौरान 1,971 करोड़ ऑर्डर संभाले।’’

Advertisement

BSE Sensex ने लगाई छलांग

चुनाव नतीजों के झटके से उबरते हुए स्थानीय शेयर बाजारों ने बुधवार को जोरदार वापसी की और BSE Sensex, 300 अंक से अधिक की छलांग लगा गया। NSE निफ्टी भी 735 अंक के लाभ में रहा. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 2,303.19 अंक यानी 3.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,382.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 735.85 अंक यानी 3.36 प्रतिशत उछलकर 22,620.35 अंक पर बंद हुआ।

भाजपा की अगुवाई वाले राजग ने 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। लेकिन भाजपा 2014 के बाद पहली बार बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई और सरकार गठन के लिए उसे अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। चुनाव आयोग ने सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित कर दिये हैं। इसमें भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article