टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला, जानें 3 हफ्तों में गिरावट के प्रमुख के कारण

11:20 AM Jul 19, 2025 IST | Himanshu Negi
Share Market

Share Market: भारतीय शेयर बाजार कुछ हफ्तो से गिरावट के साथ खुल रहा था और कई बार गिरावट के साथ बंद हो रहा है। जिससे शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। बता दें कि यह गिरावट IT, फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के नतीजों की धीमी शुरुआत, एशिया के बाजारों में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशक में बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का कारण

भारतीय Share Market में लगभग 3 हफ्तों से गिरावट का सिलसिला जारी है। जानते हैं कि शेयर बाजार में गिरावट क्यों दर्ज की जा रही है।

कंपनियों का कमजोर प्रदर्शन
2025-26 वर्ष के अप्रैल से जून तक के महीनों के कंपनियों नतीजे जारी कर दिए है। इन नतीजों के अनुसार कई बड़ी कंपनियों का कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। बता दें कि AXIS Bank को इस दौरान 3 प्रतिशत का घाटा हुआ और यह घाटा लगभग 6,243 करोड़ रुपये का था जिससे शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला।

FII के बिके शेयर

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दूसरा सबसे बड़ा कारण FII के शेयरों में बिकावली देखने को मिली है। बता दें कि वर्ष 2025 के जुलाई महीने में लगभग 3694 करोड़ शेयर बेच दिए है। इस बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है।

अमेरिका का टैरिफ वॉर

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कई देशों पर टैरिफ लगाया है और कई देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी है। टैरिफ वॉर के बाद भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। जिससे शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

शुक्रवार को शेयर बाजार

शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरवाट दर्ज की गई थी। बता दें कि Nifty 50 इंडेक्स 2.90 अंक और 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,108.55 पर खुला था। BSE Sensex में 65.62 अंक और 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,193.62 पर कारोबार की शुरुआत की थी।

ALSO READ:Gold Rate Today 19 July: सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव

Advertisement
Advertisement
Next Article