Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Share Market Rise: हरे निशान पर लौटा भारतीय शेयर बाजार, इन शेयरों में आया भारी उछाल

02:37 PM Jul 31, 2025 IST | Himanshu Negi
Share Market Rise

Share Market Rise: ट्रंप के टैरिफ की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला था लेकिन दिन ढ़लने के बाद अब एक बार फिर शेयर बाजार हरे निशान पर लौट आया है। बता दें कि खबर लिखते समय तक NIFTY 50 में 0.25 प्रतिशत के साथ 62 अंक की बढ़त दर्ज की गई है। इसी बढ़त के साथ ही यह 24,900 से अधिक पर कारोबार कर रहा है। वहीं Sensex में भी 174 अंक के उछाल के साथ लगभग 0.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इसी बढ़त के साथ यह 81,645 से अधिक पर कारोबार कर रहा है।

Share Market Rise: इन शेयरों में आया उछाल

भारतीय शेयर बाजार की लाल निशान की शुरूआत के साथ अब खबर लिखते समय तक इन शेयरों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

Trump Tariff  का कोई असर नहीं

ट्रंप ने जुर्माने के साथ भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी के चलते आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में NIFTY 50 इंडेक्स 212.80 अंक और 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,642.25 पर खुला था। वहीं बीएसई सेंसेक्स में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी और यह 800 अंक की गिरावट के साथ 80,695.50 पर खुला था।

ALSO READ: Share Market Today 31 July: भारी गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 800 अंक टूटा

Advertisement
Advertisement
Next Article