For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Share Market : शेयर बाजार में दर्ज हुई तेजी, 342.07 अंक चढ़ा Sensex, निफ्टी में भी बढ़त

मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेज रही। एक दिन पहले शेयर बाजार में गिरावट आई थी।

10:39 AM Sep 02, 2022 IST | Desk Team

मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेज रही। एक दिन पहले शेयर बाजार में गिरावट आई थी।

share market   शेयर बाजार में दर्ज हुई तेजी  342 07 अंक चढ़ा sensex  निफ्टी में भी बढ़त
मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेज रही। एक दिन पहले शेयर बाजार में गिरावट आई थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 342.07 अंक चढ़कर 59,108.66 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 101.05 अंक बढ़कर 17,643.85 पर कारोबार कर रहा था।
Advertisement
सेंसेक्स में एनटीपीसी, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी टूटकर 17,542.80 अंक पर बंद हुआ
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई में बढ़त थी, जबकि तोक्यो और हांगकांग में गिरावट हुई। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।
Advertisement
पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.48 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,766.59 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216.50 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 17,542.80 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 94.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,290.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×