For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शेयर बाजार में लौट रही है रौनक, 500 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स, 17650 के पार पहुंचा निफ़्टी

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूख के बीच टाइटन, विप्रो और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया।

11:10 AM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूख के बीच टाइटन, विप्रो और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में लौट रही है रौनक  500 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स  17650 के पार पहुंचा निफ़्टी
Share Market : कुछ दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर शेयर बाजार संभल रहा है। बीते दिन की ही तरह शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूख के बीच टाइटन, विप्रो और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के प्रवाह से भी घरेलू शेयर बाजार को बढ़त मिली।
Advertisement
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 520.85 अंक बढ़कर 59,295.57 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 163.4 अंक चढ़कर 17,685.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में टाइटन, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, इंफोसिस और एक्सिस बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

MPC की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा- 8 साल के प्रणालीगत सुधारों ने भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता को बढ़ाया

दूसरी ओर भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग मध्य सत्र के सौदों में हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरवार को तेजी के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में, गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 310.71 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,774.72 अंक पर बंद हुआ।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 17,522.45 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत बढ़कर 100.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 369.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×