Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शेयर बाजार : सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंक की तेजी, निफ्टी में भी 105 अंक की बढ़त

यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने वाले रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा से उसके तेवर थोड़े नरम हो सकते हैं। ऐसा होने से युद्ध के हालात नहीं बनेंगे और इसी उम्मीद में वैश्विक बाजारों में आज सुधार देखा गया।

10:49 AM Feb 23, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने वाले रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा से उसके तेवर थोड़े नरम हो सकते हैं। ऐसा होने से युद्ध के हालात नहीं बनेंगे और इसी उम्मीद में वैश्विक बाजारों में आज सुधार देखा गया।

यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने वाले रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा से उसके तेवर थोड़े नरम हो सकते हैं। ऐसा होने से युद्ध के हालात नहीं बनेंगे और इसी उम्मीद में वैश्विक बाजारों में आज सुधार देखा गया। 
Advertisement
सेंसेक्स भी शुरुआती कारोबार में 342.41 अंक यानी 0.60 प्रतिशत उछलकर 57,643.09 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 105 अंक यानी 0.61 प्रतिशत चढ़कर 17,197.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। सिर्फ एलएंडटी, नेस्ले और एचयूएल के शेयर ही नुकसान में नजर आए। एशिया के अन्य बाजारों में भी काफी हद तक सकारात्मक कारोबार देखा गया। 

110 दिन बाद भी घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, अंतराष्ट्रीय बाजार में बनी हुई है तेजी

अमेरिका, जापान और यूरोपीय देशों की तरफ से रूस के खिलाफ सख्त कदमों की घोषणा से जंग टलने की उम्मीद बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 96.74 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जो एक दिन पहले के 99.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से सुधरा हुआ है। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 3,245.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।
Advertisement
Next Article