Share Market Today 1 August: लाल निशान पर भारतीय शेयर बाजार, एशिया बाजार में भी गिरावट
Share Market Today 1 August: भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाने को लेकर आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 195 अंक और 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,990 और निफ्टी 68 अंक और 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,699 पर रहा। भारतीय बाजार के साथ ही अमेरिकी की ओर से लगाए गए टैरिफ के कारण वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है।
फार्मा इंडेक्स में गिरावट
भारतीय बाजार में गिरावट के साथ ही फार्मा सेक्टर के शेयर गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया है। साथ ही ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में रहे।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सेंसेक्स में HUL, Asian Paints, Kotak Mahindra Bank, ITC, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, UltraTech Cement और ICICI Bank Top गेनर्स थे। Sun Pharma, M&M, Tata Steel, Tata Motors, Power Grid, Infosys, Tech Mahindra और Maruti Suzuki top लूजर्स रहे।
Midcap Smallcap में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 343 अंक और 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.056 पर रहा और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स 109 अंक और 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.856 पर रहा।
एशिया बाजारों में गिरावट
भारतीय शेयर बाजार के साथ ही एशिया के बाजारों में भी लाल निशान में कारोबार जारी है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता, सोल और बैंकॉक सभी लाल निशान में रहे। बता दें कि खबर लिखते समय तक जापान के निक्केई में 225 और 0.23 प्रतिशत की गिरावट रही। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ताइवान का भारित सूचकांक भी लाल निशान पर रहा।
PNB Housing Finance Ltd
PNB Housing कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 15.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 829.95 रुपये तक पहुंच गया है।
Suzlon Energy Ltd
Suzlon के कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 4.76 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कंपनी का शेयर 64.53 रुपये तक पहुंच गया है।
Sun Pharmaceutical Industries Ltd
Sun Pharmaceutical कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक गिरावट दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 3.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 1,646 रुपये तक पहुंच गया है।
Coal India Ltd
Coal कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक गिरावट दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 0.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 375.10 रुपये तक पहुंच गया है।
Adani Enterprises Ltd
Adani कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक गिरावट दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी का शेयर 2,425.50 रुपये तक पहुंच गया है।
JSW Energy Ltd
JSW कंपनी के शेयर में शेयर में खबर लिखते समय तक उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयर में 0.74 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कंपनी का शेयर 518.85 रुपये तक पहुंच गया है।
ALSO READ: Gold Rate Today 1 August: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव