Share Market Today 24 July: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, बैंक शेयरों में गिरावट
Share Market: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच IT कंपनियों में बिकवाली के दबाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। बता दें कि Nifty 50 सूचकांक 23.40 अंक और 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,243.30 पर खुला, जबकि BSE सेंसेक्स 62.59 अंक और 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,789.23 पर खुला। वहीं Nifty IT का 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ खराब प्रदर्शन रहा और बैंक शेयरों में 0.20 प्रतिशत तक की मामूली गिरावट देखी गई।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव
Share Market सपाट खुलने के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 59,148 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 18,879 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में, निक्केई 225 में लगातार 1.97 प्रतिशत की तेजी जारी रही, और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 1.70 प्रतिशत चढ़ा। वहीं हांगकांग, शंघाई और सियोल के शेयर बाजार हरे निशान में रहे।
गिरावट और बढ़त दर्ज
निफ्टी ऑटो में 0.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और निफ्टी आईटी लाल निशान में स्थिर रहा, वहीं निफ्टी FMCG में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.29 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.23 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में 0.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ALSO READ: Gold Rate Today 24 July: सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव