W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Share Market : शेयर बाजारों में लौटी तेजी, 550 अंक चढ़ा Sensex

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

10:42 AM Sep 08, 2022 IST | Desk Team

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

share market   शेयर बाजारों में लौटी तेजी  550 अंक चढ़ा sensex
Advertisement
Share Market : विदेशी कोषों की आवक और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार को गिरावट का सामना करना पड़ा था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 550.73 अंक चढ़कर 59,579.64 पर पहुंच गया।
Advertisement
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 156.1 अंक बढ़कर 17,780.50 पर था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NSE के पूर्व प्रमुख रवि नारायण को दो दिनों की ED हिरासत में भेजे गए

अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो के बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट हुई। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स बुधवार को 168.08 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 59,028.91 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31.20 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 17,624.40 पर बंद हुआ।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत चढ़कर 88.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 758.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×