टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बयान दिया है शरजील ने - शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के बारे में कथित विवादास्पद बयान देने वाले शरजील इमाम के बारे में कहा है कि उसने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार से ज्यादा ‘‘खतरनाक बयान दिया है।’’ साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है।

03:39 PM Jan 28, 2020 IST | Shera Rajput

शाह ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी सीएए पर भ्रम फैला रही है, विरोध कर रही है, लोगों को दंगे के लिए उकसा रही है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘‘ इस देश के मुसलमान भाइयों को (विपक्षी दल) उकसा रहे हैं कि आपकी नागरिकता चली जाएगी।’’ 

गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ राहुल बाबा बताएं कि आप कानून की कौन सी धारा पढ़ रहे हैं जिससे इस देश के मुसलमानों की नागरिकता जाएगी। यह भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं।’’ 

राजद्रोह का आरोपी शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार

उन्होंने सीएए के विरोध में शरजील इमाम के कथित भड़काऊ भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ अब शरजील का बयान देखिए। वह कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बोले कि चिकन नेक को काट दो असम भारत से कट जाएगा… सात पुश्तें लग जाएगी असम भारत से ऐसे नहीं कटेगा। ’’ 

दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से जुड़े इमाम का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर असम को भारत से अलग करने का बयान दे रहा है। इसके बाद उसके खिलाफ कई राज्यों की पुलिस ने मामले दर्ज किये और उसे मंगलवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया।
शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कह रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी को पाकिस्तानी प्यारे हैं। उन्होंने, ‘‘ केजरीवाल जी हमें देशभक्ति ना सिखाओ। हमारा जीवन भारत माता की जयकारे के साथ शुरू हुआ और उसी के साथ समाप्त होगा। यह पाकिस्तानी नहीं है हमारे भाई-बंधु है जो उस समय की आपाधापी में यहां नहीं आ पाए थे। अब आ गए हैं, यह प्रताड़ित हैं, दुखी हैं। आप इनको नागरिकता देने से मना कर रहे हैं क्योंकि आपको वोट बैंक की राजनीति करनी है।’’ 

शाह ने कहा कि जेएनयू में ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’’ के नारे लगे। उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘ क्या भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को जेल में नहीं डाला जाना चाहिए।’’ 
Advertisement
Next Article