For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गीता पर हाथ रखकर ली शपथ, जानें कौन हैं कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद

भगवद गीता पर शपथ लेकर विदेश मंत्री बनीं अनीता आनंद

09:51 AM May 14, 2025 IST | Neha Singh

भगवद गीता पर शपथ लेकर विदेश मंत्री बनीं अनीता आनंद

गीता पर हाथ रखकर ली शपथ  जानें कौन हैं कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद

कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। भारतीय मूल की अनीता पहले रक्षा मंत्री थीं। उन्होंने मेलानी जोली की जगह ली, जो अब उद्योग मंत्री बनी हैं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कैबिनेट में 28 मंत्रियों के साथ फेरबदल किया।

कनाडा से भारत के लिए एक बड़ी खबर आई है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए कनाडाई राजनीतिज्ञ अनीता आनंद (अनीता आनंद की प्रोफ़ाइल) को नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है। भारतीय मूल की अनीता आनंद इससे पहले कनाडा की रक्षा मंत्री समेत कई भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं। उन्होंने विदेश मंत्री के तौर पर मेलानी जोली की जगह ली है, जिन्हें अब उद्योग मंत्री बनाया गया है। कनाडा की लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य 58 वर्षीय अनीता आनंद ने हिंदू धर्मग्रंथ भगवद गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली।

Anita Anand

अनीता आनंद ने इसे एक परंपरा बना दिया है, जिसका पालन उन्होंने पिछली कैबिनेट नियुक्तियों में भी किया। यह फेरबदल प्रधानमंत्री कार्नी द्वारा अपने नवनिर्वाचित लिबरल कैबिनेट में पूरी तरह से फेरबदल करने के बाद हुआ है, जिसमें 28 मंत्री शामिल हैं।

कौन हैं अनीता आनंद?

अनीता आनंद ने इस बार यानी 2025 के संघीय चुनाव में ओकविले ईस्ट से जीत हासिल की है। इससे पहले वह 2019 से 2025 तक हाउस ऑफ कॉमन्स में ओकविले सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने लोक सेवा और खरीद मंत्री, राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, परिवहन और आंतरिक व्यापार मंत्री और ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष सहित कई प्रमुख विभागों को संभाला है।

अनीता आनंद का जन्म 20 मई, 1967 को केंटविले, नोवा स्कोटिया में हुआ था। वह भारतीय अप्रवासी डॉक्टर माता-पिता, सरोज डी राम और एसवी आनंद की बेटी हैं। उनके माता-पिता 1960 के दशक की शुरुआत में भारत से कनाडा चले गए थे। उनकी मां पंजाब से हैं और पिता तमिलनाडु से हैं। उनकी दो बहनें हैं, गीता और सोनिया। अनीता आनंद ने 1995 में एक कनाडाई वकील और बिजनेस एग्जीक्यूटिव जॉन नोल्टन से शादी की। उनके चार बच्चे हैं और वे ओकविले में रहते हैं। 2019 में, वह कनाडा की संघीय कैबिनेट में सेवा करने वाली पहली हिंदू महिला बनीं।

Russia-Ukraine शांति वार्ता को हर कदम पर समर्थन देने के लिए तैयार: राष्ट्रपति Erdogan

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×