टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शेर को सामने देख शहनाज गिल के छूटे पसीने, फनी वीडियो देख यूजर्स बोले- 'तुम तो खुद शेरनी हो...'

शहनाज गिल एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंची हुई है जहां से उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वो शेर के सामने डर के वाहेगुरु वाहेगुरु बोलती बड़ी क्यूट लग रही हैं उनके इस वीडियो पर फैंस को काफी पसंद कर रहे हैं।

11:06 AM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

शहनाज गिल एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंची हुई है जहां से उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वो शेर के सामने डर के वाहेगुरु वाहेगुरु बोलती बड़ी क्यूट लग रही हैं उनके इस वीडियो पर फैंस को काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

बिग बॉस 13 में अपनी
चुलबुले अदांज से लोगों का दिल जीतने वाली शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती
जा रही है। पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली शहनाज किसी ना किसी वजह से
सुर्खियों में छाई रहती हैं उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए फैंस काफी
एक्साइटेड रहते है। शहनाज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इस
बार शहनाज का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बार फिर शहनाज की क्यूटनेस ने
लोगों का दिल जीत लिया है।

दरअसल, शहनाज गिल एक
अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंची हुई है जहां से उनके वीडियो और
फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट
से एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ उनकी टीम के मेंबर भी नजर आ रहे है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में शेर बैठा हुआ है और शहनाज गिल
धीरे-धीरे उस कमरे की तरफ बढ़ रही होती है।

इस दौरान कई कुछ लोग
कमरे के अंदर मौजूद होते है तो सना के साथ खड़े दिख रहे हैं। जैसे ही एक्ट्रेस
कमरे के पास आकर शेर को देखती है वो उसी वक्त डर से उल्टे पैर वहां से भाग जाती
हैं। वीडियो में एक बार फिर शहनाज शेर के रुम के पास आती हैं और उनका डर भगाने के
लिए कुछ लोग शेर के सामने जमीन पर बैठ जाते है और शेर उन लोगों के करीब आता है
जिसे देखते ही शहनाज वाहेगुरु वाहेगुरु चिल्लाती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “
मैं तो डर गई।”

शहनाज गिल का ये
वीडियो दुबई का ही है जहां वो अपनी टीम के साथ काफी मस्ती कर रही हैं। शहनाज के इस
क्यूट अंदाज के फिर से फैन दीवाने हो गए है और उनके यह फनी वीडियो काफी अच्छा लगा
है। वो वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा,
अरे आप तो खुद हमारी शेरनी
हो। इससे मत डरो।
दूसरे यूजर ने लिखा, डियर मत डरो, वो भी तुम पर फिदा हो जाएगा
क्योंकि तुम इतनी क्यूट हो।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में शहनाज के अलावा जस्सी गिल, पलक तिवारी, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम, बॉक्सर विजेन्द्र सिंह जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा भी शहनाज के पास दो और नई प्रोजेक्ट है।

Advertisement
Next Article