Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रकृति के संग समय बिताते दिखी Shehnaaz Gill, इस वजह से लोगों को आई सिद्धार्थ की याद

अब एक बार फिर शहनाज ने एक वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई संग ट्रैकिंग करते दिखाई दी। शहनाज का ये वीडियो देख फैंस को सिद्धार्थ की याद आ गई।

12:13 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

अब एक बार फिर शहनाज ने एक वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई संग ट्रैकिंग करते दिखाई दी। शहनाज का ये वीडियो देख फैंस को सिद्धार्थ की याद आ गई।

सिंगर-एक्ट्रेस शहनाज गिल
को सुर्खियों में बने रहने के लिए अब किसी भी टीवी शो की जरुरत नहीं है। शहनाज सोशल
मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती है। फैंस
शहनाज के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो शेयर
की थी। वीडियो में एक्ट्रेस कबीर सिंह के फेमस ट्रैक को गाते दिखाई
दी थी। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। अब एक बार फिर
शहनाज ने एक वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई संग ट्रैकिंग
करते दिखाई दी। शहनाज का ये वीडियो देख फैंस को सिद्धार्थ की याद आ गई।

शहनाज की वीडियो देख फैंस
का आई सिद्धार्थ की याद

Advertisement

शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक
वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि
प्रकृति को गहराई
से देखो। तब आप जीवन को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।” वीडियो में शहनाज अपने भाई
शहबाज के साथ दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में शहनाज ट्रेकिंग करती नजर आ रही हैं और
प्रकृति का भरपूर आनंद उठा रही हैं। वह एक झरने के नीचे ध्यान करते हुए भी नजर आ
रही हैं। फैंस शहनाज का ये वीडियो देख खुद को प्रकृति के करीब महसूस कर रहे हैं।

वहीं, शहनाज के
वीडियो पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई। फैंस शहनाज की वीडियो पर
प्यार लुटाने के साथ ही दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद करते दिखाई दिए।
दरअसल वीडियो में शहनाज़ ने ग्रे शॉर्ट्स और ओवरसाइज़्ड लोफर्स के साथ ब्लैक
ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट पहन रखी थी। जिसे देखकर एक फैन ने लिखा कि “ग्रे शॉर्ट्स।
सिड की याद आ गई!

फैंस इस वीडियो
पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “मैंने दुनिया के सात
अजूबों के बारे में सुना है और 8वां अभी दिखा !!” एक अन्य यूजर ने लिखा कि
सिद्धार्थ हमेशा आपके साथ है बेबी..डोंट वर्री।


 

बता दें कि बिग
बॉस 13 से सिद्धार्थ और शहनाज के अफेयर की खबरों की शुरुआत हुई थी। शो में दोनों की
बान्डिंग फैंस को काफी पसंद आयी थी। शहनाज ने शो में कई बार सिद्धार्थ के लिए अपने
प्यार को जाहिर किया था। दोनों के डेटिंग की खबरें भी आती रहती थी। हालांकि दोनों
ने कभी भी पब्लिकली इसे स्वीकार नहीं किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही
शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है।

Advertisement
Next Article