टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस पंजाबी सिंगर का हाथ पकड़े सिद्धार्थ निगम के बर्थडे पार्टी में पहुंची Shehnaz Gill, यहां देखें वीडियो

अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो में शहनाज किसी मिस्ट्री बॉय के साथ हाथ पकड़े पार्टी में जा रही है। आइए जानते हैं कौन है शहनाज का मिस्ट्री बॉय..?

09:45 AM Sep 15, 2022 IST | Desk Team

अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो में शहनाज किसी मिस्ट्री बॉय के साथ हाथ पकड़े पार्टी में जा रही है। आइए जानते हैं कौन है शहनाज का मिस्ट्री बॉय..?

पंजाब की कटरीना
कैफ यानि की शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियों में है। एक्ट्रेस अपनी बॉलीवुड
डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच शहनाज की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया
पर जमकर वायरल हो रही थी। वीडियो में शहनाज पैपराजी के सवालों का रुखेपन से जवाब
देती नजर आई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया। अब सोशल मीडिया पर एक
और वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो में शहनाज किसी मिस्ट्री बॉय के साथ
हाथ पकड़े पार्टी में जा रही है। आइए जानते हैं कौन है शहनाज का मिस्ट्री बॉय..
?

Advertisement

पिछले दो सालों
में अपने फैशन गेम को शहनाज गिल ने को काफी अच्छा किया है। बिग बॉस
13 से उन्हें पहचान मिली। इस सीजन में उनकी और
सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सोशल मीडिया पर
शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज अपने को-स्टार
सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में जाते हुए स्पाट की गई। पार्टी में शहनाज काफी
स्टाइलिश अवतार में दिखाई दी थी। अब यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से
वायरल हो रहा है।

वैसे तो शहनाज के
सभी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है। फैंस के बीच एक्ट्रेस का काफी क्रेज
है। लेकिन सिद्धार्थ की पार्टी से इस वीडियो का वायरल होने की वजह है शहनाज के साथ
मिस्ट्री बॉय का दिखना है। आपको बता दें कि ये मिस्ट्री बॉय कोई और नहीं बल्कि
पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल है। जी, हां वीडियो में शहनाज को जस्सी गिल का
हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों को एक साथ पार्टी में जाते देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि जस्सी
और शहनाज एक साथ एक एल्बम में काम कर चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को
अच्छी लगती है। 

वहीं, शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द सलमान
खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। इसके साथ ही ये भी बता दें
कि शहनाज इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। वहीं, इस फिल्म के अलावा
शहनाज के पास 3 और बॉलीवुड प्रोजेक्स हैं।

Advertisement
Next Article