Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कबीर सिंह का हिट गाना गाते दिखी शहनाज गिल, फैंस हुए इमोशनल बोले- क्या बोलूं आज..

एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए है। वीडियो में सना कबीर सिंह का हिट सांग ‘क्या हाल हो गया मेरा’ गाते हुए दिख रही हैं।

11:00 AM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए है। वीडियो में सना कबीर सिंह का हिट सांग ‘क्या हाल हो गया मेरा’ गाते हुए दिख रही हैं।

बिग बॉस 13 से पापुलर हुई
शहनाज गिल अब सुर्खियों में रहने के लिए किसी टीवी शो की जरुरत नहीं है। शहनाज सोशल
मीडिया पर एक्टिव है और आए दिन अपनी फोटोज वीडियोज फैंस के बीच शेयर करत रहती है।
फैंस को शहनाज का हर अंदाज पसंद भी आता है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपनी मिट्टी
में सनी तस्वीरों को शेयर किया था। फैंस को सना का ये अंदाज भी काफी पसंद आया था।
अब एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए है।
वीडियो में सना कबीर सिंह का हिट सांग
क्या हाल हो गया मेरा गाते हुए दिख रही हैं।

Advertisement

अपनी क्यूट और चुलबुली
अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करनी वाली शहनाज गिल ने एक इंस्टा पोस्ट कर अपने फैंस
को इमोशनल कर दिया है। वीडियो में शहनाज कबीर सिंह का पापुलर सांग गातें दिख रही
है। शहनाज की आवाज में यह गाना सुनकर फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गयी।
शहनाज अपनी मधुर आवाज में गाना गाकर वाकई किसी
को भी अपना दीवाना बना सकती है। 

वीडियो में शहनाज को ब्लैक शॉर्ट्स के साथ व्हाइट
टीशर्ट में देखा जा सकता है। वह गाने में एकदम खोई हुई नजर आ रही हैं। फैंस के
साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी शहनाज के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

शहनाज के इस
वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आज आपने
मुझे रुला दिया।
मैं क्या बोलूं आज। मैं शब्दों में अपनी फीलिंग्स को
डिस्क्राइब नहीं कर सकता हूं। लव यू सना। एक और यूजर ने लिखा कि
#SidNaaz bb13  के
बारे में इस गाने के साथ बहुत सारी यादें। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेरी आखों
में आंसू है, अपने स्टार सिद्धार्थ की याद आ गई।

बिग बॉस से पहचान
बनाने वाली शहनाज को पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता है। शहनाज बहुत जल्द बॉलीवुड
में भी डेब्यू करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म भाईजान से बॉलीवुड में
डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में शहनाज के साथ राघव जुयाल भी नजर आएंगे।

Advertisement
Next Article