Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अर्जुन कपूर के बॉलीवुड बायकॉट बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने ली चुटकी, रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कसा तंज

हाल में ही अर्जुन कपूर ने ‘बायकॉट बॉलीवुड’ और ‘बायकॉट’ जैसे अन्य ट्रेंड को लेकर जो बयान दिया उसकी वजह से वह लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। उनके इस बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने भी तंज कसा और रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का भी जिक्र किया।

04:58 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

हाल में ही अर्जुन कपूर ने ‘बायकॉट बॉलीवुड’ और ‘बायकॉट’ जैसे अन्य ट्रेंड को लेकर जो बयान दिया उसकी वजह से वह लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। उनके इस बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने भी तंज कसा और रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का भी जिक्र किया।

बीते काफी वक्त से बॉलीवुड
की एक के बाद एक बिग बजट फिल्म को बायकॉट किया जा रहा है। ऐसे में फिल्मों को
बॉक्स ऑफिस पर इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा रहा है। बॉलीवुड बायकॉट सोशल मीडिया
पर काफी ट्रेंड कर रहा है ऐसे में कई अभिनेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर का भी बॉलीवुड बायकॉट पर रिएक्शन सामने आया था।

Advertisement

अर्जुन कपूर अपने बायकॉट
बॉलीवुड पर दिए बयान पर अब खुद ही फंसते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग
उन्हें ट्रोल कर ही रही है वही अब अ
र्जुन कपूर के
बायकॉट के बयान पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने उनकी चुटकी लेते हुए उनके खास दोस्त
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भी तंज कसा।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने बायकॉट बॉलीवुड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमने (बॉलीवुड) बायकॉट ट्रेंड पर शांत रहकर
गलती की है और
, यह हमारी शालीनता
थी। लेकिन
, लोगों ने इसका फायदा
उठाना शुरू कर दिया है। ये अब ज्यादा होने लगा है, जो गलत है। बायकॉट कैंपेन के
खिलाफ बॉलीवुड के लोगों को एक होना होगा और
इसके बारे में कुछ करना होगा। क्योंकि, लगातार कीचड़ उछाला जाएगा, तो नई गाड़ी भी थोड़ी सी चमक खो देगी ना?
पिछले कुछ सालों में हमने तो काफी कीचड़ झेल
लिया है, क्योंकि
हमने इस ओर से मुंह मोड़ रखा था।

अर्जुन कपूर के इस
बयान पर चुटकी लेते हुए एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने
लिखा,
अर्जुन कपूर ने कहा
अब हम चुप नहीं बैठने वाले, बहिष्कार करने वालों को दिखा देंगे.. अरे भाई,
जो दिखाना था, वो रणवीर ने दिखा दिया। अब तुम भी दिखाओगे क्या??? शर्लिन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें इस ट्वीट में शर्लिन चोपड़ा ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर तंज
कसा है। बीतें दिनों ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड
फोटोशूट कराया था। जिसकी तस्वीरें एक्टर ने खुद शेयर भी की थी। रणवीर के न्यूड
फोटोशूट पर काफी बवाल भी देखने को मिला था, सोशल मीडिया पर तो लोगों ने एक्टर के
मीम्स भी शेयर किए थे।

गौर करने वाली बात ये है कि शर्लिन चोपड़ा के इस ट्वीट पर लोग उल्टा उनको ही सुनाने लग गए। लोगों ने शर्लिन चोपड़ा के
पुराने बोल्ड फोटोशूट याद दिलवाए। इस पोस्ट के नीचे शर्लिन चोपड़ा के बेहद अतरंगी
फोटोशूट को शेयर करते हुए लिखा कि
,
आप तो पहले ही ये सब कर
चुकी हो। इतना ही सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

Advertisement
Next Article