Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Shibu Soren Death News: पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी समेत इन राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लालू ने भी किया याद

10:48 AM Aug 04, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Shibu Soren Death News

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व CM और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस ली है। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। जहां उनकी तबीयत और बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी में संक्रमण था। उन्हें ब्रोंकाइटिस भी था। जिसके कारण उनका निधन हो गया। पूर्व सीएम के निधन पर पीएम मोदी ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी हैं. मौके पर सीएम हेमंत से फोन कर बात की हैं।

पीएम मोदी ने सोरेन जी को बताया ज़मीनी नेता

Shibu Soren Death News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुःख

Shibu Soren Death News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी, झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने जीवन भर समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा उनसे पुराना परिचय था। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख पहुँचा है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति!"

लालू यादव ने बताया दलितों के एक महान नेता

Shibu Soren Death News: JMM संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन | पटना, बिहार: RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा, "शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वह दलितों और आदिवासियों के एक महान नेता थे और मेरे उनसे अच्छे संबंध थे। मुझे दुख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे... यह राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।"

प्रियंका ने बताया दुखद सूचना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, "हम सभी के लिए यह बहुत दुखद सूचना है। परिवारजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।"

अंबेडकरवादी थे पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन - पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, "यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वे एक आवाज थे। वे इस देश के करोड़ों अंबेडकरवादी और भगवान बिरसा मुंडा के विचारों पर चलने वालों के लिए एक आवाज बने थे। उन्होंने संघर्ष से झारखंड का निर्माण किया था। वे हम सभी के बीच में नहीं रहे हैं। मैं इसके लिए बिहार की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं."

यह भी पढ़ें:Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 की उम्र में ली आखिरी सांस

Advertisement
Advertisement
Next Article