Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Japan New PM: पूर्व रक्षा मंत्री Shigeru Ishiba होंगे जापान के नए प्रधानमंत्री, फुमियो किशिदा की लेंगे जगह

07:06 PM Sep 27, 2024 IST | Pannelal Gupta

Japan New PM: जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। शुक्रवार को देश की सत्तारूढ़ पार्टी ने इशिबा को अपना नेता चुना है। संसद ने उनका प्रधानमंत्री चुना जाना तय है, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन का दोनों सदनों में बहुमत है। 9 उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले में इशिबा ने जीत हासिल की। इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों के मतदान के जरिए चुना गया ।

जापान के नए प्रधानमंत्री होंगे Shigeru Ishiba

जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनकी आधिकारिक संसदीय नियुक्ति मंगलवार को होनी है। उन्होंने शुक्रवार को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत हासिल की। 67 वर्षीय इशिबा(Shigeru Ishiba) ने अध्यक्ष पद चुनाव में 215 वोटों के साथ आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराया, जिन्हें 194 वोट मिले। वे प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेंगे। किशिदा ने सत्तारूढ़ पार्टी को हिला देने वाले 'स्लश फंड' घोटाले के बाद पद छोड़ने का फैसला किया था।

Advertisement

जापान को एक सुरक्षित देश बनाऊंगा- Shigeru Ishiba

एलडीपी नेतृत्व के लिए इशिबा की यह पांचवीं दावेदारी थी। पिछले कुछ वर्षों उनकी छिव रक्षा, कृषि की गहरी जानकारी रखने वाले अनुभवी नीति विशेषज्ञ के रूप में बनी है। इशिबा ने एलडीपी मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए पार्टी के भीतर एकता का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की, मैं जापान को एक सुरक्षित देश बनाने के लिए खुद को समर्पित करूंगा। अब सबका ध्यान प्रतिनिधि सभा को भंग करने और आम चुनाव की तारीखों की घोषणा पर टिका है।

'स्लश फंड' घोटाला

इशिबा के सामने तत्काल कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। इनमें एलडीपी में जनता का भरोसा बहाल करना शामिल है, जिसकी छवि को 'स्लश फंड' घोटाले की वजह से गहरा धक्का पहुंचा है। चीन, उत्तर कोरिया और रूस से बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनके नेतृत्व का परीक्षण होगा। कुछ दिन पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (सीडीपीजे) के अध्यक्ष पद का भी चुनाव हुआ। विपक्षी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिको नोडा को अपना नया नेता चुना है।
सीडीपीजे संभावित आम चुनाव में अधिक सीटें हासिल करने की कोशिशों को तेज कर रही है। यह लंबे समय से प्रभावी एलडीपी को गंभीर चुनौती देना चाहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article