टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

टीम के हार जाने के बावजूद हीरो बनकर उभरे शिखर धवन, तूफानी पारी से बनाया धुआंधार शतक

बीती रात आईपीएल सीजन 13 का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया है। जहां पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है।

06:25 PM Oct 21, 2020 IST | Desk Team

बीती रात आईपीएल सीजन 13 का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया है। जहां पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है।

बीती रात आईपीएल सीजन 13 का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया है। जहां पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। खास बात किंग्स इलेवन पंजाब अब आखिरी स्थान से सीधे 5वें स्थान पर अपनी जगह बना चुका है,ऐसे में उनकी प्लेऑफ में जानें की उम्मीदें अभी कुछ हद तक बाकी हैं। 
वहीं दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने शानदार शतक बनाया। दिल्ली बेशक यह मैच हार गई हो,मगर फैंस ने शिखर धवन के चौके-छक्कों का जमकर आनंद लिया है। इस बीच दिलचस्प बात यह रही मैच हार जानें के बाद भी धवन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वैसे आईपीएल में लगातार दो बार शतक बनाने वाले शिखर धवन पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी पारी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
यहां देखिये शिखर धवन की पारी का वीडियो… 

Advertisement

शिखर धवन ने 61 गेंद पर 106 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 164 रन बनाए थे, जिनमें 106 रन तो सिर्फ शिखर धवन के थे। पारी में उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला और सभी 20 रन के अंदर ही आउट होते गए। लेकिन ऐसे में शिखर धवन चट्टान की तरह क्रीज पर खड़े रहे और चौके-छक्कों की बरसात करने लगे। 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन फार्म में चल रहे धवन ने 106 रन की पारी खेली और पांच विकेट पर 164 रन बनाये। वहीं इसके जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाये। दिल्ली का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा जिसका पंजाब ने फायदा उठाया। पंजाब की यह दस मैचों में चौथी जीत है जिससे उसके आठ अंक हो गये हैं और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।  
Advertisement
Next Article