Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

15 साल पुराने केस में शिल्पा शेट्टी फिर पहुंची कोर्ट, हॉलीवुड एक्टर संग अश्लीलता फैलाने का लगा था आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। 15 साल पहले शिल्पा के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया था। अब जाकर मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

03:18 PM Jul 27, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। 15 साल पहले शिल्पा के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया था। अब जाकर मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती
हैं। शिल्पा का विवादों से पुराना नाता रहा है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी
पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे है लेकिन वह हमेशा ही पॉजिटिव रहकर सभी
विवादों से अपना पीछा छुड़ाया है। मगर एक विवाद है जो पिछले 15 सालों से एक्ट्रेस
का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisement

यह विवाद हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे से
जुड़ा हुआ है। हालांकि अब 15 साल बाद शिल्पा को इस विवाद से राहत मिल गई है।
एक्ट्रेस ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाने वाले इस मामले में अपने खिलाफ दायर
याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया है। इस याचिका में
उन्हें केस से बरी करने के मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी गई थी।

बता दे कि साल 2007
में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने
AIDS अवेयरनेस प्रोग्राम में शिरकत की थी। इस प्रोग्राम में रिचर्ड गेरे भी शामिल
हुए थे। इवेंट के दौरान रिचर्ड गेरे स्टेज पर शिल्पा शेट्टी को बार-बार गले लगाते
और एक्ट्रेस को किस करते नजर आए थे। उस वक्त इस बात पर हंगामा मच गया था। इतना ही
नहीं लोगों ने दोनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस
दर्ज कराया था।

गौर करने वाली बात ये है कि 15 साल पहले शिल्पा के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में राजस्थान में दो और गाजियाबाद में एक केस दर्ज करवाया गया था। केस दर्ज होने के दस साल बाद अभिनेत्री ने याचिका दायर कर इस केस को मुंबई में ट्रांसफर करने की अपील की थी। जिसके बाद केस मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ट्रांसफर हो गया था। मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा
शेट्टी को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

कोर्ट का कहना है कि अभिनत्री, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे की हरकत की विक्टिम थीं। कोर्ट में पेश किए गए
सबूतों से यह साबित नहीं होता है कि अभिनेत्री इसमें शामिल थीं। मजिस्ट्रेट ने कहा
कि कोर्ट में जमा किए गए वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि शिल्पा को खुद इस बात
का पता नहीं था। जब रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को किस किया तब अभिनेत्री खुद
हक्का-बक्का रह गई थीं।

अब शिल्पा शेट्टी ने याचिका में दावा किया है कि उनके खिलाफ एकमात्र आरोप ये है
कि जब रिचर्ड गेरे ने उन्हें किस किया तो उन्होंने विरोध नहीं किया और इसलिए ये
उन्हें साजिशकर्ता नहीं बनाता है। एक्ट्रेस के वकील प्रशांत पाटिल की तरफ से दिए
गए जवाब में कहा गया है
, ‘प्रतिवादी (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) मूल शिकायतकर्ता
के हाथों दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई और उत्पीड़न का शिकार हैं। प्रतिवादी एक फेमस
एक्ट्रेस हैं और हमेशा पब्लिक और पर्सनल लाइफ में जिम्मेदारी से काम किया है।


Advertisement
Next Article