Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kartik Aaryan को देखकर Shilpa Shetty को आई अपने एक्स बॉयफ्रेंड की याद

08:19 AM Nov 23, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का अफेयर की कभी बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा में रहा था। दोनों के रिश्ते को खत्म हुए करीब 20 साल हो गए है और दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।

कार्तिक आर्यन को लेकर शिल्पा शेट्टी ने दावा किया है कि उनकी शक्ल देखकर वो अपने एक्स को याद करती हैं।

फिल्म लुकाछिपी के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन कृति सेनॉन के साथ सुपर डांसर चैप्टर 3 के सेट पर पहुंचे थे। यहां पर कार्तिक की मुलाकात शिल्पा शेट्टी से हुई थी।

शो के दौरान कार्तिक आर्यन को शिल्पा शेट्टी के बराबर में बैठने का मौका मिला था। मौका पाते ही शिल्पा शेट्टी ने कार्तिक आर्यन की खूब तारीफ की।

शिल्पा शेट्टी ने दावा किया कि कार्तिक आर्यन उनको यंग अक्षय कुमार की याद दिलाते हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने जमाने के सामने कहा कि कार्तिक आर्यन शिल्पा शेट्टी को 15 साल पहले वाला अक्षय लगते हैं।

उस दौरान शिल्पा शेट्टी का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लोग कहने लगे थे कि शिल्पा शेट्टी आज भी अक्षय कुमार को भुला नहीं पाई हैं।

अब ये तो हर कोई जानता है कि शिल्पा शेट्टी एक जमाने में अक्षय कुमार के प्यार में पागल थी। हालांकि इन दोनों का प्यार लंबे समय तक नहीं टिक पाया।

ब्रेकअप होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार पर छोखा देने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद कई बार शिल्पा शेट्टी को अक्षय कुमार के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा जा चुका है।

बात करें कार्तिक आर्यन की तो वो इस समय भूल भुलैया 3 में नजर आ रहे हैं। अब तक इस फिल्म ने करीब 240 करोड़ कमा डाले हैं।

Advertisement
Next Article