W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शिंदे का सीधा जवाब- जनता मुझे मुख्यमंत्री चाहती है, महाराष्ट्र की पल-पल बदलती राजनीति को पढ़ें

Maharashtra Cabinet : महाराष्ट्र की नई सरकार का पांच दिसंबर को गठन होना है। मगर, अब तक मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा नहीं हटा है। इस बीच कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दे दिया है।

05:35 AM Dec 02, 2024 IST | Ranjan Kumar

Maharashtra Cabinet : महाराष्ट्र की नई सरकार का पांच दिसंबर को गठन होना है। मगर, अब तक मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा नहीं हटा है। इस बीच कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दे दिया है।

शिंदे का सीधा जवाब  जनता मुझे मुख्यमंत्री चाहती है  महाराष्ट्र की पल पल बदलती राजनीति को पढ़ें
Advertisement

Maharashtra BJP : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है। इस बीच कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस को कहा है कि मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं। जनता का मुख्यमंत्री हूं। इस कारण लोग चाहते हैं कि मैं ही मुख्यमंत्री बनूं। शनिवार को शिंदे ने कहा था कि महायुति में मतभेद नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह सीएम पर फैसला लेंगे। यह भी कहा था कि 2 दिसंबर को अगला मुख्यमंत्री तय हो जाएगा। बता दें, भाजपा विधायक दल की बैठक 3 दिसंबर यानी मंगलवार को होनी है। दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद विधायकों से विचार-विमर्श करके सीएम फेस अनाउंस किया जाएगा।

5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दो दिन पहले कहा था कि 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल, शिंदे दो दिन पैतृक गांव सातारा में रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मुंबई के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया था। फिलहाल वे ठीक हैं।

23 नवंबर को आया था चुनाव परिणाम

रविवार को शिंदे सातारा के मंदिर गए। वहां कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत की थी। उस दौरान कहा थाकि मैं ठीक हूं। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आ गया था। खींचतान के सवाल पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। शाम को वे सतारा से मुंबई पहुंचे। गौरतलब है कि 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया था। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं।

पिछली सरकार में फडणवीस के पास था गृह मंत्रालय

शिंदे सरकार में गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास ही था। वह इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। दूसरी ओर शिंदे गुट का कहना है कि डिप्टी सीएम का पद हमें मिल रहा तो गृह मंत्रालय भी मिलना चाहिए। वैसे, शाह के साथ बैठक में भी इसका हल नहीं निकल पाया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×