शिंदे सेना शपथ को तैयार, तारीख तय , जानिए कितने विधायक बनेंगे मंत्री
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाओं को विराम लग गया हैं। बताया जा रहा हैं कि महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में शिंदे ग्रुप के 13 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
06:12 PM Jul 16, 2022 IST | Desk Team
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया हैं। बताया जा रहा हैं कि महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में शिंदे ग्रुप के 13 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। बाकी पर भाजपा अपना कब्जा रखेंगी, पहले कैबिनेट विस्तार की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति थी लेकिन सूत्रों द्वारा जानकारी के अनुसार शिंदे कैबिनेट के सभी विधायक 20 को गोपनीयता की शपथ लेंगे। आपको बता दे की अभी तक कैबिनेट तय न कर पाने के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के निशाने पर थे।
दो चरणों में मंत्रिमंडल का विस्तार, पहले चरण में कद्दावर नेता लेंगे शपथ
विधानसभा के मानसून सत्र से पहले एकनाथ शिंदे कैबिनेट में दोनों तरफ के कुछ विधायक ही शपथ लेंगे। जिनमें शिंदे व बीजेपी के लोगों की संख्या बराबर रहेंगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान भाजपा से छह और शिंदे गुट से भी करीब इतने ही विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल पहले चरण में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं यह देखने वाली बात यह होगी कि शिंदे समूह से कौन इस लिस्ट में शामिल होता है।
आपको बता दे की राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सभी विधायक मुंबई में अपना वोट डालने आएगें। इसलिए उनको 20 तारीख को ही शपथ दिलाई जाएगी । ताकि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा मुंबई के लिए वापस ना आना पड़े। अन्यथा खबरों के अनुसार बताया जा रहा था कि शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार 17 या 18 तारीख को हो सकता हैं ।
Advertisement
Advertisement