Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharashtra Politics: शिंदे ही होंगे CM! शिवसेना ने ठोका दावा, जानें कब क्लियर होगा सीन

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में सीएम पद के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस बीच शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के नाम पर दावा ठोका है। बता दें, नए सीएम के नाम पर कल तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

09:06 AM Nov 25, 2024 IST | Ranjan Kumar

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में सीएम पद के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस बीच शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के नाम पर दावा ठोका है। बता दें, नए सीएम के नाम पर कल तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

Maharashtra CM Candidate : महाराष्ट्र में सीएम पद पर शिवसेना ने दावा ठोक दिया है। पार्टी के नेता संजय सिरसाट ने कहा है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर नहीं हुए हैं। चर्चा जारी है। इसका फैसला दिल्ली में होगा। चुनाव में शिंदे ही सरकार का चेहरा थे। संजय का कहना है कि हमारी पार्टी के सभी विधायक चाहते हैं कि सीएम शिंदे बनें। जल्द महानगरपालिका के चुनाव होने हैं। ऐसे में फैसला लेते वक्त इन बातों पर भी विचार करना होगा।

तीनों नेता आज जा सकते हैं दिल्ली : संजय

संजय ने कहा कि आज तीनों नेता दिल्ली जा सकते हैं। उसके बाद मुंबई में बैठक आयोजित होगी। कल तक सीएम के नाम की तस्वीर साफ हो जाएगी। जानकारी के अनुसार अजित पवार गुट की एनसीपी, देवेंद्र फडणवीस के सीएम को बनाने को राजी हो गई थी।

अजित पवार गुट का फडणवीस को समर्थन

सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हुई बैठक में अजित पवार और उनके सभी विधायकों ने फडणवीस को सीएम बनाने का समर्थन किया था। हालांकि, शिंदे गुट के विधायक चाहते हैं कि सीएम शिंदे ही बने रहें, क्योंकि लाडली बहना योजना सीएम एकनाथ ने शुरू की थी, जिसका फायदा महायुति को हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article