W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Fact Check : क्या सच में समुद्र में डूबीं 10 लाख भेड़ें? वायरल वीडियो ठेलने से पहले ठहर जाएं, जानिए असल मामला क्या है

05:48 PM Feb 20, 2026 IST | Rohit Singh
fact check   क्या सच में समुद्र में डूबीं 10 लाख भेड़ें  वायरल वीडियो ठेलने से पहले ठहर जाएं  जानिए असल मामला क्या है
Ship Loaded With Sheep Viral Video

Ship Loaded With Sheep Viral Video : सोशल मीडिया पर किस खबर पर भरोसा करें किस पर नहीं यह बड़ी समस्या रहती है। सोशल मीडिया ऐसा ही समुद्र बन चुका है जहां साफ पानी मिलने से भी खारा बन जाता है, कभी कभी भ्रामक खबरें चर्चा बटोरती हैं तो कभी पुरानी खबरों को नई बता कर सेन्सेशनलाइज किया जाता है।

Advertisement

इसी प्रकार की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भेड़ों से लदा एक जहाज अचानक से पलट गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में गिरी भेड़ें पानी में तैर रही हैं और लोग उन भेड़ों को छोटी-छोटी नाव से रेस्क्यू कर उनकी जान बचा रहे हैं। यह वीडियो खूब शेयर की जा रही है। इस पर लोग भरोसा कर कमेन्ट कर रहे हैं।

Advertisement

Ship Loaded With Sheep Viral Video : यमन तट का बताया जा रहा

Ship Loaded With Sheep Viral Video
Ship Loaded With Sheep Viral Video (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

इस घटना को शार्क ग्लोबल न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल ने डाला है। उन्होंने इस के कैप्शन में लिखा है, "chaos in sea"। वहीं इंस्टाग्राम पर भी खूब फैलाया जा रहा है। लोग बिना क्रॉस चेक किए इसे फैला रहे हैं। पर सवाल यह कि क्या यह खबर सही है? हकीकत क्या है?

Advertisement

Fact Check Viral Yemen Video : क्या है असल मामला

Ship Loaded With Sheep Viral Video
Ship Loaded With Sheep Viral Video (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

पंजाब केसरी टीम ने जब इस खबर की जांच कि तो पता चला कि सोशल मीडिया पर जिसे आज की खबर बता कर सर्कुलेट किया जा रहा है वह असल में आज की है ही हैं। तो क्या है इन दावों की सच्चाई? दरअसल भेड़ों से भरे शिप के समुद्र में गिरने की खबर तो है मगर यह आज की नहीं बल्कि अप्रैल 2025 की एक पुरानी घटना है।

उस समय यमन के लाहेज प्रांत के तटीय क्षेत्र में एक छोटा व्यापारिक मालवाहक जहाज तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया था। वह जहाज जिबूती की ओर जा रहा था और उस पर लदी सामग्री के साथ कुछ पशुधन भी मौजूद था।

Rescue boat Yemen : आंकड़ा भी फर्जी

Ship Loaded With Sheep Viral Video
Ship Loaded With Sheep Viral Video (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

वीडियो में अलग अलग दावे भी किए जा रहे हैं कोई भेड़ों की संख्या हजारों में बता रहा है कोई लाखों में।

मगर उस समय की स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उस दुर्घटना में लगभग 160 भेड़ों के डूबने की दुखद सूचना मिली थी। किसी भी सामान्य व्यापारिक जहाज पर 10 लाख जानवरों का होना न केवल तकनीकी रूप से असंभव है, बल्कि यह आंकड़ा पूरी तरह से काल्पनिक और सनसनी फैलाने के उद्देश्य से गढ़ा गया है। जिस तरह से शिप का आकार वीडियो में दिखाई भी देता है उस अनुसार लाखों में संख्या हो ही नहीं सकती, इतनी भेड़ों को रखने के लिए उचित स्थान की जरूरत है।

वैसे भी समुद्री सुरक्षा मानकों के तहत हर जहाज की एक निश्चित क्षमता होती है, जिसे पार करना अपराध की श्रेणी में आता है। यह घटना हमें समझाती है कि Digital Era में 'देखना ही विश्वास करना' नहीं है। किसी भी चौंकाने वाली वीडियो या खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना अनिवार्य है इसके लिए थोड़ा धैर्य की जरूरत है।

यह भी पढ़ें - सनक की हद पार, सिगरेट पीने से रोकने पर भड़का युवक, पेट्रोल भरवाते समय नोजल में लगा दी आग, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×