For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शिवसेना के उद्धव गुट की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी फंड से 50 करोड़ निकालने पर एक्शन

08:51 PM Feb 27, 2024 IST | Rakesh Kumar
शिवसेना के उद्धव गुट की बढ़ी मुश्किलें  पार्टी फंड से 50 करोड़ निकालने पर एक्शन

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पार्टी कोष से 50 करोड़ रुपये की कथित निकासी के मामले में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के खिलाफ ‘प्रारंभिक जांच’ (पीई) शुरू की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    Highlights 

  • शिवसेना के उद्धव गुट की बढ़ी मुश्किलें 
  • पार्टी फंड से 50 करोड़ निकालने पर एक्शन 
  • महाराष्ट्र सरकार को गिराने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई  

शिवसेना के एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई

उन्होंने कहा कि इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित करने के बाद भी शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी फंड से 50 करोड़ रुपये निकाल लिए।

महाराष्ट्र सरकार को गिराने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई

पुलिस अधिकारी ने कहा, अगर जांच में कोई आपत्तिजनक तथ्य मिलता है तो प्रथम सूचना रिपोर्ट (प्राथमिकी) दर्ज की जाएगी। जून 2022 में शिंदे के बगावत करने और ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को गिराने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी। चुनाव आयोग ने फरवरी 2023 में शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना घोषित किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×