केवल 2 चौके ही नहीं लगाए, शिवम दुबे ने पूरे T20 WC में गेंद और बल्ले दोनों से मचाया है धमाल
Shivam Dube dominating T20 WC: वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. संजू सैमसन ने एक यादगारी पारी खेली. जिसने टीम को जीत दिलाई. इसके अलावा आखिर में ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी दो अहम चौके लगाए.
जिसने टीम इंडिया के ऊपर से सारा दबाव हटा दिया. दुबे ने पूरे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके लिए उनकी प्रशंसा होनी चाहिए. Shivam Dube dominating T20 WC: वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए दो अहम चौके

वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 का आखिरी मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला था. ये मैच हारने पर वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाती. विंडीज टीम ने 195 रन बनाए थे. जवाब में इंडियन टीम को आखिर में 12 गेंदों पर 18 रनों की जरूरत थी. उनके हाथ में 6 विकेट सुरक्षित थे. क्रीज पर संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या मौजूद थे.
इस ओवर में मेन इन ब्लू को अधिक से अधिक रन बटोरने की जरूरत थी. ताकि आखिरी ओवर में उनपर ज्यादा दबाव न आए. शमार जोसेफ के इस ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक चलते बने. अब नए बल्लेबाज शिवम दुबे पिच पर उतरे. उन्होंने आते ही अपनी पहली ही बॉल मिडविकेट बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए भेज दी. वो यहीं नहीं रुके.

लेफ्ट हैंड बैटर ने इस बार शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ दूसरा चौका जड़ दिया. अगली बॉल पर लेग बाय के जरिए 2 रन आते हैं. यानि भारत को आखिरी ओवर में केवल 8 रन चाहिए थे. संजू ने छक्का और चौका लगाकर मैच टीम इंडिया की झोली में डाल दिया.
अबतक शानदार रहा है शिवम दुबे का प्रदर्शन

शिवम दुबे के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 कमाल का गुजरा है. उन्होंने अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में ले जाने में मदद की. दुबे ने अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में कोई योगदान नहीं दिया. पाकिस्तान के खिलाफ अगले मुकाबले में शिवम दुबे के बल्ले से 16 गेंदों पर 23 रनों की पारी निकली. बॉलिंग में वो 2.2 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लेने में कामयाब रहे.
पाकिस्तान के खिलाफ वह 17 बॉल पर 27 रन जड़ने में सफल रहे. गेंदबाजी में उन्हें जलवा दिखाने का मौका नहीं मिला. नीदरलैंड के साथ ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में तो दुबे ने कमाल ही कर दिया. लेफ्ट हैंड बैटर ने पहले 31 गेंदों पर 66 रनों की लाजवाब पारी खेली. बॉलिंग में 3 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट उन्होंने अपनी झोली में डाल लिए.
सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले उन्होंने एक विकेट चटकाया. फिर बल्लेबाजी में दुबे ने 42 रनों की जूझारू पारी खेली. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला. बॉलिंग में उनके खाते में एक विकेट आए. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी नहीं मिलती है. बल्ले से मगर वह 8 रनों की बहुमूल्य पारी खेलने में कामयाब रहे. 7 मैचों की 6 पारियों में उनके बल्ले से 166 रन आए. गेंदबाजी में वो 6 विकेट लेने में सफल रहे.
Read More: जम्मू-कश्मीर ने लिखा नया इतिहास, कर्नाटक को हराकर जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, पहली बार बनी चैंपियन
Join Channel