For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shivangi Joshi Latest Pics: सुर्ख लाल साड़ी पहन एक्ट्रेस ने दिवाली पार्टी में लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें तस्वीरें

05:24 AM Nov 02, 2024 IST | Priya Mishra
shivangi joshi latest pics  सुर्ख लाल साड़ी पहन एक्ट्रेस ने दिवाली पार्टी में लगाया ग्लैमर का तड़का  देखें तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से फैंस को इस कदर दीवाना बनाया था कि लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं।

हाल ही में प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी जिसमें शिवांगी जोशी ने रेड कलर की स्टाइलिश साड़ी पहनकर पार्टी में शिरकत की थी।

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हमेशा अपने बोल्ड और स्टनिंग लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं।

इन तस्वीरों में उनका कातिलाना अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से अपने होश खो बैठे हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने रेड कलर की शिमरी लुक में साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

बालों की हाई पोनीटेल बांधकर और साथ ही लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

गले में नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देकर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने इस लुक पर चार चांद लगा दिए हैं।

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया लवर हैं और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी जबरदस्त है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×