Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Shivangi Joshi Photos: अबू धाबी के रेगिस्तान में शिवांगी जोशी की साटन ड्रेस में तस्वीरें वायरल

06:30 AM Dec 20, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी फोटोज से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं।

इन दिनों शिवांगी जोशी अपनी गर्ल गैंग के साथ अबू धाबी के वेकेशन पर हैं और यहां पर खूब मस्ती कर रही हैं।

शिवांगी समय समय पर अबू धाबी की झलकियां दिखा रही हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज से इंटरनेट हिला दिया है।

इन फोटोज में एक्ट्रेस रेगिस्तान में अपनी अदाएं दिखा रही हैं। आइए आपको एक-एक फोटो दिखाते हैं, जिस पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। इनमें एक्ट्रेस ने अपने पूरे एक दिन की मस्ती दिखाई है।

शिवांगी ने अबू धाबी के रेगिस्तान में काफी मस्ती की है। एक्ट्रेस ने यहां से कई फोटोज शेयर किये, जिसमें वह अपनी कातिलाना अदाएं फैंस को दिखा रही हैं।

शिवांगी इस फोटो में रेगिस्तान में बैठकर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर में शिवांगी पिंक कलर की ड्रेस पहने हैं और खुले बालों में कमाल की लग रही हैं।

शिवांगी ने रेगिस्तान में ऊंट के साथ भी थोड़ा फ्रेंडली होने की कोशिश की है। एक्ट्रेस अपने एक वीडियो में ऊंट के करीब जाती दिख रही हैं। वह उन्हें हाथ लगाती हैं और सहलाती भी हैं।

इसके अलावा, एक्ट्रेस दुबई की स्पेशल डेजर्ट कार का एक्सपीरियंस भी लेती हैं। इस तस्वीर में वह डेजर्ट कार में बैठी दिख रही हैं। शिवांगी की इन फोटोज पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है।

शिवांगी जोशी ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘धूप और रेत का आनंद। रेत के टीलों पर चढ़ने से लेकर सूर्यास्त का आनंद लेने तक, मेरी रेगिस्तानी सफारी एक ऐसा रोमांच था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा!

Advertisement
Next Article