Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिवांगी जोशी की होगी ये रिश्ता क्या कहलाता है मे दुबारा एंट्री?, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी हिंट?

बीते साल ही ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई साल का लंबा लीप लिया गया था और इस दौरान शिवांगी जोशी ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब खबरे आ रही है कि शिवांगी जोशी इस शो में दुबारा वापसी कर सकती है।

01:26 PM May 02, 2022 IST | Desk Team

बीते साल ही ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई साल का लंबा लीप लिया गया था और इस दौरान शिवांगी जोशी ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब खबरे आ रही है कि शिवांगी जोशी इस शो में दुबारा वापसी कर सकती है।

फेमस टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा दी है। उन्होंने कुछ ऐसी खबर दी है जिसे सुनने के बाद फैंस एक के बाद एक कयास लगाते जा रहे है। आपको बता दे, शिवांगी जोशी हाल ही में शो बालिका वधू 2 में नजर आईं थी। लेकिन इस शो से पहले वो ये रिश्ता क्या कहलाता है से सालो से फैंस को एंटरटेन करती आ रही है। इस शो के ज़रिये एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी और फैन फोल्लोविंग कई गुनी बढ़ गयी और उन्होंने लाखों-करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली थी। 
Advertisement
लेकिन बीते साल ही ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई साल का लंबा लीप लिया गया था और इस दौरान शिवांगी जोशी ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब खबरे आ रही है कि शिवांगी जोशी इस शो में दुबारा वापसी कर सकती है।
दरअसल, अब शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह जल्द ही ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाली हैं। साथ ही शिवांगी जोशी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘सीधे तौर से मेरे दिल और मेरी आत्मा से…कुछ नया आ रहा है…।’ 

उन्होंने इशारा दिया है कि जल्द ही वह एक नई अनाउंसमेंट करने वाली हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही खबरें आईं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी की वापसी होने वाली है। ऐसे में अब उनके कैप्शन की वजह से ही कई लोगों को लग रहा है कि वो इस शो में जल्द वापसी करेंगी।

वही अब फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। शिवांगी जोशी की इस नई फोटो को लाखो लोग लाइक कर चुके हैं।  
Advertisement
Next Article