Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिवपाल का अखिलेश पर तंज, पिता को कष्ट देने वाले को बताया 'कंस'

समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई देने के साथ एक पत्र लिखकर उन्होंने इशारों-इशारों सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने इसमें पिता को कष्ट देने वाले को ‘कंस’ कहा है।

01:41 AM Aug 20, 2022 IST | Shera Rajput

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक पन्ने का बधाई संदेश जारी किया है। इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह ने बधाई संदेश में सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामना दी है। शिवपाल ने बधाई संदेश की शुरूआत में प्रिय ययाति सुत यदुवंशियों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। उन्होंने गीता में भगवान कृष्ण के संदेश- यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम। का उल्लेख करते हुए अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना किए जाने की बात कही है।
उन्होंने कहा है कि जब कोई भी कंस अपने पूज्य पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर आधिपत्य स्थापित करना चाहता है तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते हैं और अपने योग माया से अत्याचारों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते हैं।
कहा कि पूज्यजन और श्रेष्ठ यदुवंशी वीरों निसंदेह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया भी ईश्वर द्वारा रचित किसी विराट नियति और विधान का परिणाम है। मेरे यदुवंशी भाइयों और बहनों आप सभी धरा पर धर्म रक्षक श्री कृष्ण विराट व्यक्तित्व की प्रति छाया है। स्वभाविक तौर पर ऐसे में धर्म की रक्षा में आपका दायित्व भी महत्वपूर्ण और शाश्वत है। इसलिए हे श्रेष्ठ वीरों समाज में धर्म की स्थापना शांति सुरक्षा सद्भाव समरसता समन्वय एकता और लोक कल्याण हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं।
Advertisement
Next Article