टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शिवपाल यादव का बयान सपा की असलियत को उजागर करता है : राज्यसभा सांसद बृजलाल

07:48 PM Apr 05, 2024 IST | Rakesh Kumar

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि शिवपाल यादव का बदायूं में वोट न देने पर हिसाब-किताब कर धमकाने की बात करना सपाई असलियत को उजागर करता है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव का बदायूं में वोट न देने पर हिसाब-किताब कर धमकाने की बात करना सपाई असलियत को उजागर करता है। बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ, जिसमें वह वोट न देने वाले लोगों से हिसाब-किताब करने की बात कहकर धमकाने का काम कर रहे हैं। इससे यह बात तो बिलकुल साफ है कि 'अपराधी, माफिया और दंगाई सपा के घर जमाई।

Advertisement

Highlights 

2004 के लोकसभा चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का विरोध

बृजलाल ने कहा कि चुनाव के बाद सपा का हिसाब-किताब कैसा होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। 2004 के लोकसभा चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ता नीरज मिश्रा की नृशंस हत्या किसी से छिपी नहीं है। कन्नौज में अखिलेश यादव के सामने ही भाजपा उम्मीदवार के टुकडे़-टुकडे़ करने की बात करने वाले नेता को भी सपा प्रमुख का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने आगे कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है कि सपा नेता ऐसा बोल रहे हैं। इनकी हरकतों को जनता ने देखा और झेला है। 2022 के विधानसभा चुनाव में हर जिले में इनका कम से कम एक उम्मीदवार अपराधी या इलाके का प्रसिद्ध गुंडा रहा है। 2022 के चुनाव के परिणाम के पहले ही किस प्रकार सपा के नेताओं ने पूरे प्रदेश में अराजकता फैलाई, यह किसी से छिपा नहीं है।

मसूद सहारनपुर से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि दंगाई इमरान मसूद सहारनपुर से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार हैं। कैराना में गैंगस्टर और पलायन के जिम्मेदार रहे नाहिद हसन सपा-कांग्रेस गठबंधन के शैडो कैंडिडेट हैं। बहन तो बस नाम के लिए लड़ रही हैं। इंडी गठबंधन 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' की पैरोकार है। प्रदेश की जनता भी 2014 से इंडी ब्लॉक का लगातार इलाज कर रही है। इस बार भी जनता इन सपाईयों की बदज़ुबानी और अराजकतावादी सोच को ताले में बंद कर देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article