टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शिवराज का होगा 'कांग्रेस के हनुमान' से मुकाबला, पार्टी ने बुधनी सीट से विक्रम मस्तान को मैदान में उतारा

03:28 PM Oct 15, 2023 IST | Rakesh Kumar

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसते हुए अपने 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, राज्य के बुधनी विधानसभा सीट से अभिनेता विक्रम मस्तान को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान से होगा।

Advertisement

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे विक्रम मस्तान

विक्रम मस्तान को एक टीवी धारावाहिक में हनुमान जी की भूमिका के लिए जाना जाता है। उनका पूरा नाम विक्रम मस्तान शर्मा है, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। रामानंद सागर ने साल 2008 में दोबारा रामायण धारावाहिक का निर्माण किया, जिसमें विक्रम मस्तान पवन पुत्र हनुमान की भूमिका में नजर आए थे। कांग्रेस नेता मस्तान मुख्य रूप से बुधनी के ही रहने वाले हैं।

कमलनाथ की कर चुके हैं तारीफ
मालूम हो कि विक्रम मस्तान ने सिद्ध सिमरिया धाम में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वह कई मौकों पर कमल नाथ की तारीफ कर चुके हैं। राजनीति में आने के फैसले पर विक्रम मस्तान ने कहा था कि हनुमानजी का काम सेवा करना है और मैं भी जनता की सेवा करना चाहता हूं। वहीं, बीते दिनों कमल नाथ ने नर्मदा सेवा सेना संगठन का गठन किया था, जिसका सह प्रभारी भी विक्रम मस्ताल को ही बनाया गया है।

बुधनी विधानसभा पर 20 सालों से है भाजपा का कब्जा
मालूम हो कि बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा का 20 सालों से कब्जा है। इस सीट से मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते हैं। वहीं, भाजपा ने एक बार फिर उन्हें बुधनी से ही मैदान में उतारा है। हालांकि, इस बार उनका मुकाबला, कांग्रेस के हनुमान यानी विक्रम मस्तान से होगा

Advertisement
Next Article