Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Shivratri 2025 Rashi Fal: आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा यह पावन पर्व?

06:54 AM Jul 23, 2025 IST | Shera Rajput

Shivratri 2025 Rashi Fal: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह महीना आध्यात्मिक उन्नति और शिव कृपा प्राप्ति का अद्भुत अवसर लेकर आता है। इस महीने की महिमा और भी अधिक बढ़ जाती है जब उसमें सावन शिवरात्रि आती है।

इस वर्ष 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। यह दिन शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, जब व्रत, रात्रि जागरण, जलाभिषेक और मंत्र-जाप जैसे कर्मों से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

भगवान शिव के पूजन-अभिषेक का शुभ समय

इस बार सावन शिवरात्रि – 23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे शुरू होगी और 24 जुलाई को सुबह 2:28 बजे समाप्त होगी। इस दिन सूर्योदय सुबह 5:37 बजे और सूर्यास्त शाम 7:17 बजे होगा. व्याघात योग दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा, जबकि आर्द्रा नक्षत्र शाम 5:54 बजे तक प्रभावी रहेगा। निशिता काल पूजा का सबसे शुभ समय 23 जुलाई की रात 12:07 बजे से 12:48 बजे के बीच है। भगवान शिव के पूजन-अभिषेक हेतु अत्यंत शुभ माना गया है।

इस सावन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, गजकेसरी योग, नवपंचम राजयोग और भद्रावास योग जैसे दुर्लभ संयोजन बन रहे हैं, जो कई राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

राशि के अनुसार दान

वही, ऐसा भी माना जाता है कि यदि इस दिन कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो उसे जीवन की बाधाओं से मुक्ति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

आइए जानते हैं कि आपकी राशि अनुसार इस दिन आपको कौन‑सा दान करना चाहिए और किन उपायों से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है : -

जानें ! Shivratri 2025 Rashi Fal...

1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए मेडिटेशन करें। पेशंस रखें, सभी लोन धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। ऑफिस में छोटी जीत का भी जश्न बनाएं। छुट्टी में कहीं घूमने का आनंद उठाएंगे। वही , शिवजी की कृपा से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

लकी नंबरः 17, लकी कलरः ग्रीन

दान करें: लाल वस्त्र, मसूर की दाल

उपाय: "ॐ केशवाय नमः" का 108 बार जाप करें।

Advertisement

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)

बॉडी पेन आपको पूरा दिन परेशान रखेंगे। मनी मैनेजमेंट करें, क्योंकि खर्च बढ़ेंगे। घर की सुंदरता बढ़ाने से पॉजिटिविटी आएगी।
साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शिवरात्रि के दिन दान-पुण्य करना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।

लकी नंबरः 2, लकी कलरः व्हाइट

दान करें: सफेद वस्त्र, दूध, चावल

उपाय: शिवलिंग पर दूध और मिश्री अर्पित करें।

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)

ऑफिस में आपकी एक्टिवनेस दूसरों को अट्रैक्ट करेगी। फॅमिली के साथ दिन सामान्य रहेगा। मैरीड लाइफ में पर्सनल स्पेस के महत्व को समझें। फाइनेंशियली मजबूत हो सकते हैं। शिवरात्रि पर भगवान शिव का ध्यान और रुद्राभिषेक आपको शांति प्रदान करेगा।

लकी नंबरः 3, लकी कलरः ब्राउन

दान करें: हरे फल, मूंग दाल, पुस्तकें

उपाय: "ॐ नमः शिवाय" का जाप और तुलसी जल अर्पण करें।

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)

आराम करने से पुरानी चोट जल्दी ठीक हो सकती है। सेविंग्स अकाउंट पर इंट्रेस्ट बढ़ने में अभी टाइम हैंI घर के रेनोवेशन में आपका योगदान रहेगा। फिलहाल अपनी संपत्ति न बेचें।

लकी नंबरः 18, लकी कलरः ब्लू

दान करें: चांदी, खीर, जल से भरे तांबे के बर्तन

उपाय: चंद्रमा के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)

ऑफिस में तनाव के बावजूद एनर्जी बनी रहेगी। घर में कोई आपका विरोध कर सकता है। नेगेटिव फीलिंग्स शादीशुदा जिंदगी में तनाव भरेगी । मनी फ्लो में सुधार की जरूरत है। शिवरात्रि के दिन शिव चालीसा का पाठ करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा।

लकी नंबरः 7, लकी कलरः ग्रे

दान करें: घी, नारियल, पीले फूल

उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ेंगी। वर्कप्लेस पर टाइम मैनेजमेंट बड़ी सफलता दिलाएगा। गाइडेंस के लिए घर के किसी बड़े सदस्य से बात करें। लाइफ पार्टनर के साथ किसी खास मोमेंट को एंज्वॉय करेंगे। कॉलेज का काम मैनेजेबल रहेगा। शिवरात्रि पर शिव मंदिर में दर्शन करना और जल चढ़ाना आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा।

लकी नंबरः 9, लकी कलरः गोल्डन

दान करें: हरे वस्त्र, तिल, तुलसी

उपाय: रुद्राभिषेक कर "महामृत्युंजय मंत्र" का जाप करें।

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

कलीग्स के साथ तालमेल बनाने से टीमवर्क में सुधार होगा। बच्चों के साथ स्पीरिचुअल जगह पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड में सुधार होगा। भगवान शिव की कृपा से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।

लकी नंबरः 5, लकी लकरः बेज

दान करें: इत्र, दही, सफेद कपड़े

उपाय: शिवलिंग पर शीतल जल और गुलाब जल से अभिषेक करें।

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

रेगुलर मेडिटेशन से हेल्थ में सुधार होगा। स्टॉक में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। प्रोफेशनल फ्रंट पर छोटे-छोटे गोल्स अचीव कर सकते हैं। शिवरात्रि पर "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप आपको आंतरिक शक्ति प्रदान करेगा।

लकी नंबरः 1, लकी कलरः मैजेंटा

दान करें: लाल चंदन, मसाले, अनार

उपाय: शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

9. धनु राशि का राशिफल  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

हाई इंटेंस वर्कआउट मेटाबॉलिज्म में सुधार करेगा I पैसों से जुड़े बदलावों पर अपडेटेड रहें। काम में आर्टिस्टिक अप्रोच बहुत काम आएगी I पार्टनर के साथ ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं।

लकी नंबरः 11, लकी लकरः ऑरेंज

दान करें: पीला फल, हल्दी, घृत

उपाय: केसर मिश्रित जल से शिवाभिषेक करें।

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)

जॉब स्विच करने से पहले अच्छी रिसर्च करें। परिवार के साथ हैप्पी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मजबूत आएगी। एनर्जेटिक रहने के कारण प्रोडक्टिव काम करेंगे। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से आपको कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

लकी नंबरः 4, लकी कलरः सैफ्रॉन

दान करें: काले वस्त्र, तिल, काला चना

उपाय: "ॐ नमो भगवते रुद्राय" का जाप करें।

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

ज्वाइंट पेन से काफी परेशान रहेंगे। प्रोविडेंट फंड को लेकर रेगुलर अपडेटेड रहें। आपके नए स्किल्स ऑफिस में काम आएंगे। कजिंस के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होगा। पार्टनर की किसी बात से इम्प्रेस होंगे। भगवान शिव की आराधना से आपके मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

लकी नंबरः 6, लकी कलरः मैरून

दान करें: तांबे का पात्र, सरसों का तेल

उपाय: शिव मंदिर में दीपक जलाएं और शिव चालीसा पढ़ें।

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

आपकी वेल्थ में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऑफिस में अनजान कार्य करने से बचना बेहतर रहेगा। फैमिली के लिए कोई फैसला जल्दबाजी में न करें। जीवनसाथी आपसे नाराज हैं, उन्हें मनाने की कोशिश करें। कहीं घूमने से आप फ्रेशनेस फील करेंगे। शिवरात्रि पर दान करना और गरीबों की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा।

लकी नंबरः 22, लकी कलरः सिल्वर

दान करें: पीले फूल, बेसन, केले

उपाय: जल में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

सामान्य उपाय सभी के लिए

पूजा-मुहूर्त:

23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे शुरू होगी और 24 जुलाई को सुबह 2:28 बजे समाप्त

जलाभिषेक विधि:

प्रथम प्रहर: दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घृत, चौथे में मधु चढ़ाएँ।

मंत्र जाप:

"ॐ त्र्यम्बकं..." महामृत्युंजय और 108 बार "ॐ नमः शिवाय" अत्यंत फलदायी।

दान:

राशि अनुसार वस्तुओं का दान करें—चाँदी, तेल, भोजन, वस्त्र या अनाज।

सावन शिवरात्रि का यह पावन दिन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का अवसर है, बल्कि कर्म सुधार और शिव कृपा के द्वारा जीवन में सुख-शांति पाने का साधन भी है। अपनी राशि के अनुसार किए गए दान और उपाय निश्चय ही शिव की विशेष कृपा का माध्यम बनते हैं।

 

Advertisement
Next Article