टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शिवसेना को बड़ा झटका, अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप में नियुक्ति रद्द

शिवसेना के उद्धव ठाकरे समूह को एक और बड़ झटका लगा है, जब पार्टी के अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप में नियुक्ति रद्द कर दी गयी।

09:41 AM Jul 04, 2022 IST | Desk Team

शिवसेना के उद्धव ठाकरे समूह को एक और बड़ झटका लगा है, जब पार्टी के अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप में नियुक्ति रद्द कर दी गयी।

शिवसेना के उद्धव ठाकरे समूह को एक और बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप में नियुक्ति रद्द कर दी गयी। विधायी सचिवालय ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस आशय का पत्र भेजा है। श्री चौधरी की नियुक्ति रद्द किये जाने का फैसला रविवार देर रात लिया गया।
Advertisement
पत्र में यह भी कहा गया है कि मुख्य सचेतक के रूप में सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी गई है और उनकी जगह भारत गोगावले को यह दायित्व सौंपा गया है।
शिवसेना की कानूनी मुश्किलें बड़ी 
विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में हार के बाद शिवसेना को यह एक और बड़ झटका लगा है। विधानसभा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री श्री शिंदे ग्रुप लीडर और श्री गोगावले विधायिका के प्रतिनिधि होंगे। इस फैसले ने शिवसेना की कानूनी मुश्किलें बड़ा  दी हैं।
इससे पहले कल भाजपा और शिंदे समूह के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शिवसेना के राजन साल्वी को हराया। श्री नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि श्री साल्वी को 107 वोट प्राप्त हुए। आज विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा जायेगा।
Advertisement
Next Article