खालिस्तानी रिफ्रेंडम 2020 व् अन्य खालिस्तानी समर्थकों का सामना करने को शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता तैयार-पवन गुप्ता
शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता गतदिवस लुधियाना में कुछ सामाजिक व् धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर पहुँचे उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रधान कृष्ण शर्मा भी उपस्थित हुए।
01:20 PM Jun 18, 2019 IST | Shera Rajput
लुधियाना : शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता गतदिवस लुधियाना में कुछ सामाजिक व् धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर पहुँचे उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रधान कृष्ण शर्मा भी उपस्थित हुए। कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता द्वारा स्थानीय सर्कट हॉउस में स्थानीय नेताओं के साथ विशेष बैठक की गई जिसमें पार्टी के व्यापार सेना के पंजाब प्रधान चन्द्रकान्त चड्ढा,जिला प्रधान बौबी मित्तल,चेयरमैन चन्द्र कालड़ा व युवा सेना सह प्रभारी मनी शेरा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान लोकसभा चुनावों के दौरान महानगर में पार्टी की भूमिका को राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता द्वारा संतोषजनक बताया गया। वहीं शिवसेना हिंदुस्तान सुप्रीमो पवन गुप्ता ने बीती 6 जून को लुधियाना में पहले हथियारबंद खालिस्तानी समर्थकों द्वारा शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा शहीदों के बोर्ड को फाडऩे व महानगर के प्राचीन संगला शिवाला मंदिर के बाहर गरमख्यालियों द्वारा सरेआम हथियारों के साथ देश विरोधी नारे लगाने की घटना की क ड़ी निंदा की।
पवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा यदि समय रहते खालिस्तानी आतंकियों की प्रचार सामग्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया होता तो शायद खालिस्तानी लहर को हवा न मिलती। वहीं पवन गुप्ता ने खालिस्तानी रिफ्रेंडम 2020 के गुरपतवंत पन्नु के द्वारा भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर निशाना साधने पर भी बरसते हुए कहा कि गुरपतवंत पन्नु व् उसके जैसे खालिस्तानी समर्थक बाहरी देशों से केवल ओर केवल भारत व् विशेषकर पंजाब को तोडऩे की लगातार साजिशें रच रहे है जिसके खिलाफ शिवसेना हिंदुस्तान का संघर्ष हमेशा जारी रहेगा।
पवन गुप्ता ने पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के इंग्लैंड की धरती पर खालिस्तानी रिफ्रेंडम 2020 के कार्यकर्ताओं व् अन्य खालिस्तानी समर्थकों द्वारा विरोध जताने पर भी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मांग की है कि पंजाब में सक्रिय सभी खालिस्तानी आतंकियों का जल्द से जल्द जड़ से सफाया किया जाए।
पवन गुप्ता ने चेतावनी भरे लहजे में स्पष्ट करते हुए कहा कि देश को तोडऩे व् पंजाब में अशांति फैलाने के प्रयास करने वाले खालिस्तानी रिफ्रेंडम 2020 व् अन्य खालिस्तानी समर्थक शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं के सब्र का इम्तिहान न ले व भारत व पंजाब में अशांति फैलाने वाले तमाम खालिस्तानी समर्थकों का आमना सामना करने को शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता सदैंव तैयार है।
पवन गुप्ता ने बताया कि जल्द ही पार्टी के पंजाब की सभी जिला इकाइयों के विस्तार कर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर राष्ट्रवादी सोच का विस्तार किया जाएगा।इस अवसर पर शिवसेना हिंदुस्तान के जिला उपाध्यक्ष दविंदर भगरीया,ओम कपूर,हेमंत सहगल,ट्रांसपोर्ट सेल प्रमुख मनोज टिंकू,मजदूर सेना प्रमुख नरिंदर भारद्वाज,व्यापार सेना के जिला प्रधान गौतम सूद,उपाध्यक्ष कुणाल सूद,शहरी प्रधान गगन गग्गी व् उपाध्यक्ष योगेश बांसल उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement