For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shoaib Akhtar : रावलपिंडी एक्सप्रेस तीसरी बार बने पिता

10:04 AM Mar 02, 2024 IST | Ravi Kumar
shoaib akhtar   रावलपिंडी एक्सप्रेस तीसरी बार बने पिता

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के घर खुशखबरी आई है। अख्तर तीसरी बार पिता बने हैं। शोएब अख्तर की पत्नी रुबाब खान ने 1 मार्च को बेटी को जन्म दिया है। शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए खुद इसकी जानकारी दी।

HIGHLIGHTS

  • Shoaib Akhtar तीसरी बार बने पिता
  • शोएब अख्तर की पत्नी रुबाब खान ने 1 मार्च को बेटी को जन्म दिया
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा की जानकारी 

अख्तर ने पोस्ट में बताया कि 1 मार्च को नूरेह अली अख्तर का जन्म हुआ है। शोएब अख्तर और रुबाब खान पहले से ही दो लड़कों के माता-पिता है।

48 वर्षीय अख्तर ने अपनी बेटी के जन्म के बारे अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''"मिकाइल और मुजद्दिद की अब एक छोटी बहन है। अल्लाह ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। नूरेह अली अख्तर का स्वागत है। आप सब की दुआओं का तलबगार, शोएब अख्तर।" दंपति के पहले से ही दो बेटे हैं, मोहम्मद मिकाइल अली और मोहम्मद मुजद्दिद अली,जिनका जन्म 2016 और 2019 में हुआ।

2014 में शोएब अख्तर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर में रुबाब खान से शादी की। क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले शोएब अख्तर ने 38 साल की उम्र में 20 वर्षीय रुबाब से शादी की। अख्तर ने अपने माता-पिता द्वारा चुनी गई लड़की से शादी की।


कीवी कप्तान भी हाल ही में बने तीसरे बच्चे के पिता
28 फरवरी को न्यूजीलैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान केन विलियमसन भी तीसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी सारा रहीम ने खबसूरत बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कीवी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इससे पहले उनकी पत्नी ने 2019 में एक बेटी को जन्म दिया था। 2022 में उनके बेटे का जन्म हुआ। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ने तीसरे बच्चे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

 

Advertisement
Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by Kane Williamson (@kane_s_w)


किंग विराट कोहली भी बने दूसरे बच्चे के पिता

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली भी दूसरे बच्चे के पिता बने। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया। किंग कोहली दूसरी बार पिता बने। इसकी जानकारी बल्लेबाज ने अपने इंस्टा हैंडल से दी थी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है।

Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×