Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका! 10 बार के विधायक मोहन राठवा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

गुजरात में कांग्रेस की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रहीं है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

07:34 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में कांग्रेस की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रहीं है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

गुजरात में कांग्रेस की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रहीं है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। राठवा ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रमुख जगदीश ठाकोर को भेजा है। इस्तीफा देने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। 
Advertisement
बेटे के लिए मांगी थी टिकट 
प्रमुख आदिवासी नेताओं में शुमार राठवा दस बार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं और वर्तमान में वह मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में राठवा ने घोषणा की थी कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मांगेंगे। हालांकि, उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया जाए। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारन राठवा ने भी कथित तौर पर अपने बेटे के लिए इसी सीट से टिकट मांगा है।
Advertisement
Next Article