टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत को झटका, ईरान ने रूस और चीन के साथ किया संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास

अपनी समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान, रूस और चीन की नौसेनाओं ने शुक्रवार को हिंद महासागर में युद्धाभ्यास शुरू किया।

03:37 PM Jan 21, 2022 IST | Desk Team

अपनी समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान, रूस और चीन की नौसेनाओं ने शुक्रवार को हिंद महासागर में युद्धाभ्यास शुरू किया।

अपनी समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान, रूस और चीन की नौसेनाओं ने शुक्रवार को हिंद महासागर में युद्धाभ्यास शुरू किया। ईरान के सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में उसके 11 जलपोत, रूस के विध्वंसक सहित तीन जलपोत और चीन के दो जलपोत हिस्सा ले रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में रेवल्यूशनरी गार्ड भी छोटे जलपोत और हेलीकॉप्टर के साथ हिस्सा लेंगे। खबर के मुताबिक हिंद महासागर के उत्तरी हिस्से में यह युद्धाभ्यास 17 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा और इस दौरान रात में लड़ने, बचाव अभियान और आग से लड़ने का अभ्यास किया जाएगा।
आगे बताया कि वर्ष 2019 से लेकर अबतक तीनों देशों का यह तीसरा संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास है। यह युद्धाभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने बृहस्पतिवार को ही अपनी रूस यात्रा समाप्त की है। रईसी ने कहा, ‘‘तेहरान और मॉस्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार से इलाके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मजबूत होगी।’’

World Corona update: कोविड संक्रमण के नए मामलों में इजाफा जारी, अब तक 34 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

Advertisement
Advertisement
Next Article