Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

US के अलबामा में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

अमेरिका के दक्षिणी राज्य अलबामा में टस्केगी विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई

05:50 AM Nov 10, 2024 IST | Shera Rajput

अमेरिका के दक्षिणी राज्य अलबामा में टस्केगी विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई

अमेरिका के दक्षिणी राज्य अलबामा में टस्केगी विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

मारा गया व्यक्ति विश्वविद्यालय का छात्र नहीं

इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि मारा गया व्यक्ति विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था।

इसमें कहा गया, टस्केगी विश्वविद्यालय में हुई इस गोलीबारी में यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों का ओपेलिका स्थित ईस्ट अलबामा मेडिकल सेंटर और मोंटगोमरी स्थित बैपटिस्ट साउथ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

काफी लोग हुए घायल

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैकॉन काउंटी के कोरोनर हैल बेंटले ने कहा कि काफी लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने घायलों की सही संख्या नहीं बताई।

घायलों में एक छात्रा को पेट में गोली लगी

टस्केगी सिटी पुलिस प्रमुख मार्डिस ने बताया कि घायलों में एक छात्रा को पेट में गोली लगी है।

पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं मिली

इस मामले में पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं मिली है। मार्डिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस कारण से हुई।

Advertisement
Advertisement
Next Article