Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आ रहे हैं श्राद्ध, घर में किस जगह लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर, पितृदोष से बचने के लिए इन जगहों पर ना लगाएं पितरों की तस्वीर

लगभग सभी घरों में पितरों की तस्वीर तो होती ही है। पितरों की तस्वीर घर में लगाने से घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है और घर के लोगों को कई लाभ मिलते हैं।

09:33 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

लगभग सभी घरों में पितरों की तस्वीर तो होती ही है। पितरों की तस्वीर घर में लगाने से घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है और घर के लोगों को कई लाभ मिलते हैं।

लगभग सभी घरों में पितरों की तस्वीर तो होती ही है। पितरों की तस्वीर घर में लगाने से घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है और घर के लोगों को कई लाभ मिलते हैं। अगर पितरों की तस्वीर गलत जगह पर लगा दी जाए तो ये अशुभ फलों का कारण भी बन सकता है।
Advertisement
अगर आप घर में पूर्वजों या पितरों की तस्वीरें रखते हैं तो आपको वास्तु के कुछ नियमों को अपनाना चाहिए जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे। आज आपको बताते हैं घर में कहां पर लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर और कहां लगाना होता है बेहद अशुभ…
1.घर के मंदिर में पितरों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। यहां पर पितरों की तस्वीर रखना अशुभ फलों का कारण बन सकता है।
2.अगर घर में पूजा-पाठ ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में होती है तो पितरों की तस्वीर को पूर्व में रखना चाहिए, वहीँ अगर पूजा-पाठ पूर्व दिशा में होते हो तो तस्वीर ईशान में लगानी चाहिए।
3. घर के उत्तरी हिस्से में कमरों में या फिर जिस भी कमरे में आप तस्वीर लगाना चाहते हैं, वहां की उत्तर दिशा की दिवार पर पितरों की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
4. घर के नैत्रत्य कोण यानी की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पितरों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना घर की तरक्की के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
5. इसके अलावा घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में भी पितरों की तस्वीर लगाने की मनाही होती है। यहां तस्वीर लगाने से घर की संपति को हानि पहुंच सकती है।
6. घर के ब्रह्म स्थान यानी की बीचों-बीच में भी पितरों की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। इस जगह पितरों की तस्वीर लगाने से वहां के लोगों के मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।
Advertisement
Next Article