W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के हुए मिलियन फॉलोअर्स, कई दिग्गज अभिनेत्रियों को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक कही जाने वाली श्रद्धा कपूर एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस के एक्टिंग के दीवाने तो लाखों की संख्या में हैं।वही अब श्रद्धा कपूर के कितने लोग दीवाने हैं इस बात की गवाही तो खुद उनका इंस्टाग्राम पेज दे रहा हैं। जहां उनके फॉलोअर्स देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

12:15 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक कही जाने वाली श्रद्धा कपूर एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस के एक्टिंग के दीवाने तो लाखों की संख्या में हैं।वही अब श्रद्धा कपूर के कितने लोग दीवाने हैं इस बात की गवाही तो खुद उनका इंस्टाग्राम पेज दे रहा हैं। जहां उनके फॉलोअर्स देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के हुए मिलियन फॉलोअर्स  कई दिग्गज अभिनेत्रियों को भी छोड़ा पीछे
बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक कही जाने वाली श्रद्धा कपूर एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस के एक्टिंग के दीवाने तो लाखों की संख्या में लोग हैं। श्रद्धा भले ही बॉलीवुड में चुनिंदा फ़िल्में करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस की फ़िल्में परदे पर जबरदस्त हिट रहती हैं और दर्शको को उनके किरादर और एक्टिंग भी खूब पसंद आती हैं। वही अब श्रद्धा कपूर के कितने लोग दीवाने हैं इस बात की गवाही तो खुद उनका इंस्टाग्राम पेज दे रहा हैं। जहां उनके फॉलोअर्स देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।
Advertisement
दरअसल इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अब श्रद्धा कपूर ने अपनी जगह बना ली हैं। एक्ट्रेस ने इस रेस में बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है। जिसमे दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी अब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की रेस में श्रद्धा कपूर से काफी पीछे हैं।

Advertisement
आपको बता दे की प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं और उनके 83.2 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। तो वही 75.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ श्रद्धा दूसरे नंबर पर हैं। इसी के साथ सिंगर नेहा कक्कड़ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इस समय इंस्टाग्राम पर 72.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण के 69.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कैटरीना कैफ के 68.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
वही श्रद्धा कपूर भी अपने इस रिकॉर्डतोड़ फॉलोअर्स का जश्न मनाते दिख रही हैं। जहां एक्ट्रेस ने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘गाल पर चाय के साथ 75 मिलियन का जश्न मनाना। बड़ी-बड़ी इंस्टाफ़ैम, छोटी छोटी खुशियां.’ मंगलवार शाम को श्रद्धा ने ये पोस्ट साझा किया जिसके बाद फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी।
वही एक्ट्रेस के अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो रणबीर कपूर के साथ वो लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो वो ‘स्त्री 2’ का भी वो हिस्सा होंगी। वही लम्बे वक़्त से श्रद्धा के फैंस उनकी फ़िल्में का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब श्रद्धा अपनी इन अपकमिंग फिल्मों में क्या धमाल दिखाती हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×