Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेंगलुरु पुलिस की हिरासत मे श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर, रेव पार्टी मे ड्रग्स लेने का लगा आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर पर संगीन आरोप लगे है, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। आपको बता दे, सिद्धांत पर कोई छोटा- मोटा आरोप नहीं है बल्कि ड्रग्स लेने का आरोप है। रिपोट्स के मुताबिक सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया।

03:20 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर पर संगीन आरोप लगे है, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। आपको बता दे, सिद्धांत पर कोई छोटा- मोटा आरोप नहीं है बल्कि ड्रग्स लेने का आरोप है। रिपोट्स के मुताबिक सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर पर संगीन आरोप लगे है, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। आपको बता दे, सिद्धांत पर कोई छोटा- मोटा आरोप नहीं है बल्कि ड्रग्स लेने का आरोप है। रिपोट्स के मुताबिक सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह ड्रग्स लेने वाले 6 लोगों में शामिल हैं।  
Advertisement
अब ड्रग्स मामले में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरू में पुलिस ने डिटेन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर के भाई समेत कई लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने इसी पार्टी में छापा मारकर श्रद्धा कपूर के भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। 
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कुल 35 लोगों के सैंपल भेजे थे जिनमें से 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी ये साफ नहीं है कि ये लोग ड्रग्स लेकर पार्टी में पहुंचे थे या फिर इन्होंने होटल में आकर ड्रग्स ली।
बता दे, सिद्धांत कपूर भी एक एक्टर हैं। उन्होंने साल 2020 में वेब सीरीज भौकाल में चिंटू डेढ़ा का रोल प्ले किया था। उन्होंने ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘अग्ली, ‘हसीना पारकर’, ‘चेहरे’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि सिद्धांत एक फ्लॉप हीरो ही बनकर रह गए।
बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आने ड्रग्स केस में भी श्रद्धा कपूर से पूछताछ हुई थी। सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से सितंबर 2020 में व्हाट्सएप चैट के आधार पर जांच की गई थी। NCB ने आर्यन खान समेत कई को गिरफ्तार भी किया। 
Advertisement
Next Article