W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

श्रद्धा हत्याकांड : पहचान छिपाने के लिए जला दिया था चेहरा, इंटरनेट पर सर्च किए थे शव को ठिकाने लगाने के तरीके

दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, आफताब ने पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया था।

01:44 PM Nov 17, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, आफताब ने पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया था।

श्रद्धा हत्याकांड   पहचान छिपाने के लिए जला दिया था चेहरा  इंटरनेट पर सर्च किए थे शव को ठिकाने लगाने के तरीके
Advertisement
श्रद्धा मर्डर केस को लेकर जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे हत्याकांड में नए खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने उसकी हत्या के बाद शव के 35 टुकड़े किए थे, जिसके लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल हुआ था। शव को काटते हुए आफताब खुद भी घायल हुआ था। वहीं उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करने में 10 घंटे का वक़्त लगा और वो जब तक इस कृत्य को अंजाम देता रहा तब तक उसने शॉवर चलाए रखा।
Advertisement
अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, आफताब ने पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया था। वहीं शव को ठिकाने लागने के लिए आरोपी ने इंटरनेट पर तरीके सर्च किए थे। उसने खुद पुलिस के सामने ये कबूल किया है।
लिव इन पार्टनर की खौफनाक हत्या 
राष्ट्रीय राजधानी में 6 महीने पहले हुए महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झंकझोर के रख दिया है। महाराष्ट्र की रहने वाली 26 साल की श्रद्धा वॉकर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गाला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के इरादे से उसने श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े करके जंगलों में फैंक दिया।
Advertisement
आरोपी की निशानदेही पर अब तक पुलिस को जंगल से तकरीबन 13 हड्डियां मिली हैं, जिसको FSL भेजा गया है। साथ ही DNA सैंपलिंग के लिए श्रद्धा के पिता का DNA लिया जा चुका है। जिससे पुष्टि हो सकती है कि क्या बरामद हुई हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। दिल्ली पुलिस को साकेत कोर्ट से बुधवार को नार्को टेस्ट के लिए व्यापक तौर से मंजूरी मिल गई है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×